---Advertisement---

Viral Video: पाकिस्तान में खाने को रोटी नहीं, शादी में हुई नोटो की जगह सोने की बारिश, देख लोगों की फटी आंखें

Viral Video: आपने शादियों में दूल्हा और दुल्हन पर अकसर नोटों की बारिश करते हुए उनके रिश्तेदारों को देखा होगा। लेकिन क्या किसी की शादी में सोने की बारिश होते हुए देखा है? हम दावे से कह सकते हैं कि, ये शायद आपके दिमाग में भी ना आया हो। लेकिन ऐसा हुआ है। हैरानी की ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 22, 2024 1:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने शादियों में दूल्हा और दुल्हन पर अकसर नोटों की बारिश करते हुए उनके रिश्तेदारों को देखा होगा। लेकिन क्या किसी की शादी में सोने की बारिश होते हुए देखा है? हम दावे से कह सकते हैं कि, ये शायद आपके दिमाग में भी ना आया हो। लेकिन ऐसा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि, ये कहीं और नहीं बल्कि हमारे ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुआ है। यहां पर दुल्हन पर पैसों की जगह सोने की सिक्कों को उड़ाते हुए शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी शादी में हुई गोल्ड की बारिश

इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, किस तरह से दुल्हन को घेरे सभी रिश्तेदार खड़े हैं। इस बीच एक शख्स सोने के सिक्के दुल्हन पर उड़ाने शुरु कर देता है। इस दौरान कुछ लोग इसे उठाने भी लगते हैं।

ये वीडियो कहां का है । इसके बारे में तो जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लोग ये जरुर बोल रहे हैं कि, दुनिया पाकिस्तान को कंगाल कहती है और उनकी शादी में सिक्के उड़ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, पाकिस्तानी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शादी की लोकेशन को ढूंढ रहा है।

Viral Video ने लोगों को किया हैरान

इस वीडियो को ahmad_studio_hfd नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। इस वीडियो को 25 जनवरी को शेयर किया गया था। जिस पर अब तक 52 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

जुलाई 2, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 2, 2026

Weight Loss

जुलाई 2, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026