---Advertisement---

Viral Video: पाकिस्तान में तीन युरोपियन साइकिल चालकों पर हमला, पीड़ित ने वीडियो जारी कर बताई पुलिस की सच्चाई; जानें डिटेल

Viral Video: एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान पुलिस द्वारा तीन यूरोपीय साइकिल चालकों पर हमला किया गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 9, 2024 2:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आए दिन पाकिस्तान अलग अलग वजहों से सुर्खियों में बना रहता है। वहीं एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में पुलिस द्वारा पाकिस्तान में तीन युरोपियन साइकिल चालकों पर हमला किया गया। पीड़ितों में से एक के द्वारा अपलोड किया गया वीडियो जो खुद को एलेक्स बता रहा है। करीब 2 मिनट से अधिक के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तान पुलिस साइकिल चालकों से कैमरा छीन रही है और उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश कर रही है।

पीड़ित ने वीडियो जारी कर बताई सच्चाई

ऐलेक्स नाम के एक साइकिल चालक ने 2 मिनट से अधिक की एक वीडियो शेयर करते हुए वह बताता है कि कैसे उसे पाकिस्तान में पुलिस द्वारा परेशान किया गया था। वीडियो में एलेक्स कहता है कि हम पर कई बार पुलिस द्वारा हमला किया गया, हमारे ऊपर बंदूकें तान दी गईं और यहां तक ​​कि डंडे से हमारा पीछा भी किया गया। यह सब बिना किसी उचित कारण या उकसावे के। एलेक्स आग कहता है कि दुनियाभर में 2022 से यात्रा कर रहा हूं। दो साथी साइकिल चालकों के साथ, एलेक्स बताते हैं कि कैसे उन्हें अपने मदद के रूप में नियुक्त भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

पुलिस से नही मिला सपोर्ट

एलेक्स वीडियो के माध्यम से बताते है कि समर्थन प्राप्त करने के बजाय, उन्हें पुलिस से और अधिक छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा। वहीं एलेक्स ने वीडियो के माध्यम से कहा कि उनका कैमरा भी छीन लिया गया था। बाद में पाकिस्तानी मीडिया द्वारा खबर को दिखाए जानें के बाद उनका कैमरा उन्हें वापस दिया गया। एलेक्स ने हमले में शामिल कुछ पुलिसकर्मियों की पहचान उजागर करके वीडियो को खत्म किया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 26, 2026

Abhishek Sharma Viral Video

अप्रैल 26, 2026

Viral Video

अप्रैल 26, 2026

Hapur Viral Video

अप्रैल 26, 2026

US-Iran-Talks

अप्रैल 26, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 26, 2026