---Advertisement---

Viral Video: मूसलाधार बारिश के बाद सरोवर बना लखनऊ! विधानसभा से नगर निगम तक लबालब भरा पानी; देखें वीडियो

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ आस-पास के जिलों में आज भारी बारिश दर्ज की गई है। लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश के बाद स्थिति बेहद लचर नजर आई और विधानसभा भवन से लेकर नगर निगम के दफ्तर तक लबालब पानी भरा नजर आया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 31, 2024 4:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ आस-पास के जिलों में आज भारी बारिश दर्ज की गई है। लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश के बाद स्थिति बेहद लचर नजर आई और विधानसभा भवन से लेकर नगर निगम के दफ्तर तक लबालब पानी भरा नजर आया। वहीं राजधानी लखनऊ (Lucknow) की सड़कें और अंडर पास तो मानों सरोवर ही बन गए हों जहां सिर्फ और सिर्फ जलजमाव देखने को मिला।

लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के बाद हुए जलजमाव से जुड़ा तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) है और इसे देख लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसके लिए सरकारी सिस्टम को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो कोई भारी बारिश को ही जलजमाव के पीछे का कारण बता रहा है।

विधानसभा में घुसा बारिश का पानी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के बाद विधानसभा भवन में भी पानी घुस गया। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे कर्मचारियों को विधानसभा से पानी निकालते देखा जा सकता है।

विधानसभा से पानी निकालने के लिए तरह-तरह के तरकीब आजमाए जा रहे हैं और आधुनिक मशीनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। भारी बारिश के कारण ही विधानसभा परिसर के गेट नंबर 7 पर जलभराव हो गया जिसके बाद CM योगी को गेट नंबर 1 से निकाला गया।

नगर निगम कार्यालय में लबालब भरा पानी

लखनऊ में भारी बारिश के बाद नगर निगम के कार्यालय में भी पानी लबालब भरा नजर आया। बता दें कि लखनऊ में सीवर व सभी बड़े-छोटे नालों की सफाई कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। लेकिन आज भारी बारिश के बाद निगम के सभी दावो की पोल खुल गई और बारिश का पानी नगर निगम के कार्यालय तक पहुंच गया।

नगर निगम कार्यालय में हुए जलभराव का वीडियो सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी किया गया है जिसमे कर्मचारियों को पानी में ही आते-जाके देखा जा सकता है। बता दें कि नगर निगम के अलावा चौक, गोमती नगर, हजरतगंज, दारुल सफा व लखनऊ के विभिन्न हिस्सों में भी जलजमाव का मामला सामने आया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026