---Advertisement---

Viral Video: जब अंकल ने नोटों की गड्डी से उतारी दूल्हा दुल्हन की नजर, लोगों ने कहा-“काश ऐसे रिश्तेदार हमें भी मिलें”

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की वीडियोस वायरल होती रहती है। कभी कोई सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाता है तो कोई दूल्हा दुल्हन की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। मौजूदा समय में शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में सोशल मीडिया पर कई दूल्हा दुल्हन की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 24, 2023 8:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की वीडियोस वायरल होती रहती है। कभी कोई सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाता है तो कोई दूल्हा दुल्हन की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। मौजूदा समय में शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में सोशल मीडिया पर कई दूल्हा दुल्हन की वीडियोस वायरल होती रहती हैं।‌ जिसमें नया शादीशुदा जोड़ा डांस करता हुआ नजर आता है तो कभी बारातियों का अजब गजब डांस देखने को मिलता है।
इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सब हैरान हो गए।

नोटों की गड्डी से उतारी नजर

यह वाला वीडियो एक शादी का है जहां स्टेज पर एक रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन की नजर नोटों की गड्डी से उड़ाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो टि्वटर के @ragiing_bull नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, शादी के स्टेज पर एक रिश्तेदार नोटों की गड्डी से दूल्हा-दुल्हन की नजर उतार रहे हैं और उन्हें नोटों की गड्डियां दे रहे हैं। वायरल हो रही इस वीडियो को देखकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गई। जब अंकल नोटों की गड्डी से दूल्हा-दुल्हन की नजर उतारते हैं तब दुल्हन रोते रोते हंसना लगती है।

Also Read: Viral Video: दिल्ली पुलिस के जवान ने गाया ऐसा गाना की अरमान मलिक भी हुए उनके मुरीद, वीडियो पर दिया इस तरह का रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अभी तक 5 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है वहीं सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, इस बंदे को कहीं से ढूंढ कर लाओ यार इससे ग्रुप की नजर उतरवानी है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पर कई अलग-अलग तरह के प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, नजर उतार कर पैसे गरीबों में बांटने चाहिए ना कि उन्हें ही देने चाहिए जिनकी नजर उतारी है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि, काश ऐसे रिश्तेदार हमें भी मिले। दूसरा यूज़र लिखता हैं कि, असल में वह लड़की के माता-पिता होंगे जो इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके बच्चे अरेंज मैरिज कर रहे हैं।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026