---Advertisement---

Viral Video: राफ्टिंग करते हुए लोगों को पानी में तैरता दिखा विशालकाय सांप, खतरनाक नजारा देख सबकी हुई हालत खराब

Viral Video: ऋषिकेश में राफ्टिंग करना भला किसे नहीं पसंद है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी बोलती बंद हो जाएगी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राफ्टिंग कर रहे लोगों को अचानक पानी के बीच सांप दिखाई देता है जो वाकई काफी विशालकाय है। इस सांप को देखने के बाद हड़कंप मच जाता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2023 1:12 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:10 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ऋषिकेश जाकर रिवर राफ्टिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह बात सच है कि ऋषिकेश में रिवर ड्राफ्टिंग करना लोगों को काफी पसंद है। इस मौके को कोई छोड़ना नहीं चाहते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि राफ्टिंग का आनंद लेने के बीच अगर आपको विशालकाय सांप दिख जाए तो आपकी क्या हालत होगी। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राफ्टिंग कर रहे लोगों को भयानक सांप दिखा जो राफ्टिंग बोट के पास से गुजरते दिखा जिसके बाद लोगों की बोलती बंद हो गई।

बोटों के पास से गुजरा सांप तो खौफ में आए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राफ्टिंग करते हुए लोगों ने गंगा जी में जब भी सांप को देखा तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। यह विशालकाय सांप गंगा की तेज धारा के साथ राफ्टिंग बोटों के करीब से गुजर रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐसा लग रहा है कि वह कभी भी बोटों पर चढ़ जाएगा। इस भयानक दृश्य को देख राफ्टिंग टीम भी घबरा गई और सांप को देख लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे ऋषिकेश का बताया जा रहा है।

सांप के जाने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

हालांकि वीडियो में आप देख सकते हैं की गंगा की तेज बहाव में सांप खुद ही आगे बढ़ता गया। वह नाव पर चढ़ने की कोशिश भी नहीं की वहीं लोगों ने भी सांप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की। ऐसे में कुछ समय के बाद सांप अपने रास्ते चला गया। सांप के चले जाने के बाद लोगों ने वहां राहत की साथ ली थी लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हालत खराब है। इस विशालकाय काले सांप को देख लोगों के बीच हलचल मच गई। कुछ लोगों का कहना है ‘मारना मत मारना मत’ इस वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है। एडवेंचर ऋषिकेश इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को अब तक 6000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026