---Advertisement---

Viral Video: Parle-G बिस्किट से बना डाला भव्य राम मंदिर, वीडियो पर फिदा हुए यूजर्स

Viral Video: यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का विशाल और भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। इस भव्य कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 जनवरी का पूरा देश बड़ी ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 21, 2024 4:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का विशाल और भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। इस भव्य कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 जनवरी का पूरा देश बड़ी ही बेसब्री से इंतजार भी कर रहा है। धरती से लेकर आसमान तक राम का नाम गूंज रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान एक बेहद खूबसूरत राम मंदिर खींच रहा है। जिसकी वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लड़के ने Parle-G बिस्किट की मदद से एक बेहद खूबसूरत राम मंदर बना दिया है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है और इस लड़के की कलाकारी की जमकर तारीफ कर रहा है।

Parle-G बिस्किट से बनाया खूबसूरत Ayodhya Ram Mandir

इस वीडियो को देखने वाले इस कलाकार की कलाकारी पर फिदा हो गए हैं और जमकर तारीफ से भरे कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, लड़का बिस्कुट की मदद से एक बेहद खूबसूरत राम मंदिर बना रहा है। ये काम वो इतनी खूबसूरती से कर रहा है कि, जो भी इसे देख रहा उसकी नजर नहीं हट रही है।

Ram Mandir की वीडियो को करोड़ों लोगों ने किया लाइक

इस खूबसूरत राम मंदिर के वीडियो को durgapur_times नाम के इंस्टाग्राम पेज से 6 दिन पहले शेयर किया गया था। जिस पर अब तक 8 करोड़ से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोगों के काफी अच्छे कमेंट आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, Ayodhya Ram Mandir Replica made by 20 kg Parle G biscuits’ अयोध्या राम मंदिर के इस मॉडल को बनाने में 20 किलो Parle G के बिस्किट लगे हैं। इस वीडियो ने लोगों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026