---Advertisement---

पाक-चीन की बढ़ने वाली है टेंशन! 5th Gen AMCA Fighter Jet खरीदते ही एशिया में भारत का बढ़ जाएगा दबदबा, SU-57 या F-35 किसको चुनेगा इंडिया

5th Gen AMCA Fighter Jet: भारत जल्द 5th Gen AMCA Fighter Jet खरीदने जा रहा है, जिससे पड़ोसी देशों की टेंशन बढ़ सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 8, 2025 12:52 अपराह्न

5th Gen AMCA Fighter Jet
Follow Us
---Advertisement---

5th Gen AMCA Fighter Jet: ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिस तरह भारत ने पाकिस्तान में दहशत मचाई, उसे पूरी दुनिया ने देखा। वहीं अब भारत 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदने की सोच रहा है। जानकारी के मुताबिक चीन पाक को अपनी 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट देने की सोच रहा है, जो भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इसी को ध्यान रखते भारत भी जल्द 5th Gen AMCA Fighter Jet खरीद सकता है। माना जा रहा है कि इससे एशिया में भारत का दबदबा तो बढ़ेगा ही, इसके अलावा पाक और चीन की भी टेंशन बढ़ जाएगी। वहीं फाइटर जेट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि अमेरिका और रूस दोनों की अपने 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट भारत को देने की इच्छा जता चुके है। आईए समझते है विस्तार से,

5th Gen AMCA Fighter Jet खरीदते ही भारत का बढ़ेगा दबदबा

गौरतलब है कि अभी भारत के पास 5वीं पीढ़ी का कोई भी फाइटर जेट नहीं है। क्योंकि भारत चारों तरफ अपने ऐसे पड़ोसियों से घिरा हुआ है, जो उसपर कभी भी हमला कर सकते है। इसके अलावा चीन पाक को अपनी 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट देने वाला है। जिसे देखते हुए भारत जल्द 5th Gen AMCA Fighter Jet खरीदने जा रहा है, जिससे पड़ोसी देशों की टेंशन तो बढ़ेगी ही, इसके साथ ही भारत का एशिया में भारत का दबदबा बढ़ेगा। जिस तरह से पूरी दुनिया में युद्ध की स्थिति पैदा हो हुई है, इससे भारत का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल है कि SU-57 या F-35 भारत किस फाइटर जेट को चुनेगा। एक तरफ SU-57 जो रूस के 5वीं का विमान है, तो वहीं F-35 अमेरिका का है।

SU-57 या F-35 किसको चुनेगा भारत?

बता दें कि SU-57 रूस का 5वीं पीढी का फाइटर जेट है, तो वहीं F-35 अमेरिका का है। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर भारत इन दोनों में से किसको चुनेगा। मालूम हो कि भारत रूस का पुराना और जिगरी दोस्त है, और अमेरिका समय-समय पर भारत का साथ छोड़ देता है, वहीं Russia अपना 5वीं पीढ़ी का SU-57E स्टील्थ फाइटर जेट तो देगा ही, साथ ही विमान का पूरा सोर्स-कोड भी देगा। इसका मतलब है कि भारत को विमान की तकनीक की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

जिससे भारत अपने हिसाब से उस विमान में भारतीय मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकेगा, क्योंकि अगर सोर्स-कोड नहीं मिलता है तो भारत को उसी देश की मिसाइलें या हथियार खरीदनी होगी, जहां से उसने 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदा होगा। वहीं अगर अमेरिका की बात करें तो वह कभी भी F-35 फाइटर जेट के साथ सोर्स कोड नहीं देगा, साथ ही अमेरिका के जेट भी काफी महंगा है, यानि अगर देखा जाए तो भारत को रूस से ही 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदना चाहिए। इसके अलावा SU-57 अमेरिका के F-35 से काफी सस्ता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026