---Advertisement---

Afghanistan Blast: बल्ख में गवर्नर ऑफिस में धमाका, तालिबानी नेता की मौत

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के गवर्नर ऑफिस में गुरुवार को धमाका होने का मामला सामने आया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 9, 2023 6:19 अपराह्न | Updated: मार्च 9, 2023 8:28 अपराह्न

Afghanistan Blast
Follow Us
---Advertisement---

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के गवर्नर ऑफिस में गुरुवार को धमाका होने का मामला सामने आया है। सूत्रों की मानें तो घटना में बल्ख प्रांत के तालिबानी गर्वनर सहित दो लोगों की मौत की सूचना है। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुआ जब गर्वनर ऑफिस में मौजूद थे। यह बम ब्लास्ट है या आत्मघाती हमला है, इसकी पुष्टि (Afghanistan Blast) नहीं हुई है।

गवर्नर दाऊद मुजम्मिल की मौत

बल्ख प्रांत के पुलिस प्रवक्ता की मानें तो घटना में तालिबानी गवर्नर दाऊद मुजम्मिल की मौत हो गई है। बल्ख सिक्योरिटी कमांड का घटना को लेकर कहना है कि जो बम ब्लास्ट हुआ है उसमें दाऊद मुजम्मिल की मौत हुई है। साथ ही कमांड ने यह भी पुष्टि की है कि यह धमाका प्रांतीय ऑफिस के भीतर हुआ है।

ये भी पढ़ेंः Doctor Killed In Pakistan: बस इतनी सी बात पर ड्राइवर ने काट दिया हिंदू डॉक्टर का गला

प्रशासनिक बैठक के समय धमाका (Afghanistan Blast)

इस हमले को लेकर सिक्योरिटी कमांड के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजिरी का कहना है कि यह धमाका उस समय हुआ जब दफ्तर में प्रशासनिक बैठक (Administrative Meeting) चल रही थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

मामले में जांच जारी

मोहम्मद आसिफ वजिरी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को ब्लॉक कर दिया। वहीं, सिक्योरिटी कमांड के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजिरी ने कहा कि यह धमाका कैसे हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026