---Advertisement---

James Crown Death: अमेरिकी अरबपति जेम्स क्राउन की कार दुर्घटना में मौत, व्हाइट हाउस में PM मोदी के साथ किया था डिनर

James Crown Death: अमेरिकी अरबपति जेम्स क्राउन की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। इन्होंने PM मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में उनके साथ किया था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 27, 2023 3:08 अपराह्न

James Crown Death
Follow Us
---Advertisement---

James Crown Death: अमेरिका के बड़े अरबपतियों में से एक जेम्स क्राउन की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। दुर्घटना वाले दिन (25 जून, रविवार) क्राउन अपना 70वां जन्मदिन मना रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है। दरअसल, अपना जन्मदिन मनाने के लिए जेम्स क्राउन अमेरिका के कोलोराडो पहुंचे थे, जहां कार रेसिंग के दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

कार रेसिंग के दौरान गई जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस के दौरान हेनरी क्राउन एंड कंपनी के अध्यक्ष जेम्स क्राउन की कार एक बैरियर से टकरा गई थी। जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। जेम्स क्राउन के निधन के बाद पिटकिन काउंटी कोरोनर कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि अमेरिकी व्यवसायी की मौत किस कारणों से हुई। फिलहाल उनकी मौत की वजह एक्सीडेंट ही बताया जा रहा है।

PM मोदी के साथ किया था डिनर

बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अमेरिका दौरे से वापस लौटे हैं। अमेरिका दौरे के दौरान PM Modi के लिए व्हाइट हाउस में डिनर पार्टी होस्ट की गई थी। उस पार्टी में कई अरबपति, बड़े राजनेता सहित कई टेक कंपनियों के मालिक भी शामिल हुए थे। जेम्स क्राउन भी उस पार्टी में मौजूद थे। उन्होंने पार्टी में PM Modi के साथ डिनर भी किया था। जेम्स क्राउन का पूरा परिवार व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। क्राउन के अचानक निधन से उनका परिवार सदमे में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026