---Advertisement---

पाकिस्तान में Anju को मिल रही है कड़ी सुरक्षा! पार्क में Nasrullah के साथ मजे से घूमते हुई वायरल

Anju Nasrullah Love Story: हिंदुस्तान की सरहद पार कर गई अंजू (Anju) की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोटो पाकिस्तान के एक पार्क की है। जहां अंजू (Anju) और उसका पाकिस्तानी दोस्त (प्रेमी) नसरुल्लाह (Nasrullah) एक साथ हाथों में हाथ ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 25, 2023 7:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 26, 2023 12:11 अपराह्न

Anju Nasrullah Love Story
Follow Us
---Advertisement---

Anju Nasrullah Love Story: हिंदुस्तान की सरहद पार कर गई अंजू (Anju) की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोटो पाकिस्तान के एक पार्क की है। जहां अंजू (Anju) और उसका पाकिस्तानी दोस्त (प्रेमी) नसरुल्लाह (Nasrullah) एक साथ हाथों में हाथ डालकर कड़े सेक्योरिटी के बीच बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है अंजू का प्रेमी नसरुल्लाह (Nasrullah) उसे लेकर पाकिस्तान घुमा रहा है। जी हाँ खबर है कि अंजू अब दीर जिले को चित्राल जिले से जोड़ने वाली ‘लावारी सुरंग’ को देखने गई थी। ऐसे में अब दोनों प्रेमी जोड़ों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। अंजू ने इस दौरान एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमे वह कुछ कहती दिख रहीं हैं। 

अंजू ने वीडियो बनाकर लोगों और मीडिया कर्मियों से की अपील

देखा जाए तो सीमा हैदर की तरह ही अपने मुल्क को छोड़कर पाकिस्तान गई उत्तर प्रदेश की अंजू अब सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दरअसल अंजू की शादी राजस्थान के भिवानी जिले में हुई थी। ऐसे में उसने अपने दो बच्चों और अपने पति को छोड़कर प्रेम प्रंसग के चलते आधिकारिक रूप से पाकिस्तान चली गई। ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो बनाकर यह कहा है कि, “मीडियाकर्मी और लोग हमारे बच्चों को परेशान न करें। मै यहां पाकिस्तान में बिल्कुल सुरक्षित हूँ। हमें यहां पर हर प्रकार की आजादी दी जा रही है। ऐसे में मैं सभी से अनुरोध करती हूँ कि मेरे परिवार को परेशान न किया जाए।”

मीडिया में आने लगी निकाह की ख़बरें

 दरअसल सोशल मीडिया पर इस समय इस बात को लेकर दोनों ही देशों में खूब चर्चा की जा रही है, कि जल्द ही  Anju & Nasrullah की जोड़ी निकाह करने वाली है। ऐसे में देखा जाए तो यदि ऐसा होता है, तो बड़ा सवाल यह है, कि क्या पाकिस्तान की सरकार शादी के बंधन में बंध जाने के बावजूद अंजू को नागरिकता देगी!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 27, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

POK Protest

जून 25, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Khawaja Asif

जून 22, 2026