---Advertisement---

भारत की रणनीति के आगे फिर पस्त हुआ Pakistan! Shashi Tharoor की एक सधी चाल से Colombia का यू-टर्न; जानें इस बड़ी जीत के मायने?

चर्चित सांसद Shashi Tharoor की एक सधी चाल से पाकिस्तान एक बार फिर पस्त हो गया है। दरअसल, शशि थरूर की आपत्ति के बाद कोलंबिया ने अपना बयान वापस ले लिया है जिसमें पाकिस्तान के प्रति संवेदना जताई गई थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2025 10:44 पूर्वाह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: प्रखरता के साथ अपना पक्ष रखने वाले शशि थरूर की एक सधी चाल से पाकिस्तान फिर पस्त हो गया है। दरअसल, सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाले डेलिगेशन के आपत्ति जताने के बाद कोलंबिया ने यू-टर्न ले लिया है। कोलंबिया एक ऐसा देश था जिसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद Pakistan में हुई मौतों पर शोक जताया था। इसके बाद Shashi Tharoor ने मुखरता से कोलंबिया के इस कदम की आलोचना की थी। अब खबर है कि Colombia ने अपना बयान वापस ले लिया है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है। कोलंबिया का यू-टर्न भारत के लिए रणनीतिक जीत, तो वहीं पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। ये कदम भारत के बढ़ते कद और विश्व पटल पर मजबूत साख को दर्शाता है जिसकी चर्चा आज देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रही है।

सासंद Shashi Tharoor की एक सधी चाल से Colombia का यू-टर्न!

एक सधी चाल से ही शशि थरूर ने पाकिस्तान को करारा झटका दे दिया है। कांग्रेस सासंद के आपत्ति जताने के बाद कोलंबिया सरकार ने अपना वो बयान वापस लिया है, जिसमें पाकिस्तान में हुई मौत के बाद दुख जताया गया था। Shashi Tharoor के नेतृत्व वाले भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेनियो ने कहा कि “हमें पूरा विश्वास है कि आज हमें जो स्पष्टीकरण मिला है और वास्तविक स्थिति, संघर्ष और कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसके बारे में अब हमारे पास जो विस्तृत जानकारी है, उसके आधार पर हम बातचीत जारी रख सकते हैं।”

इसके बाद कांग्रेस सांसद ने स्पष्ट किया है कि “एक तरफ आतंकवादियों और दूसरी तरफ निर्दोष नागरिकों के बीच कोई समानता संभव नहीं है। हमारे देश पर हमला करने वालों और अपने देश की रक्षा करने वालों के बीच कोई समानता नहीं है। कोलंबिया के पिछले बयान से हमारी एकमात्र निराशा यह थी कि ऐसा लगता है कि इसमें इस अंतर को अनदेखा किया गया है। हमें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि उस बयान को वापस ले लिया गया है। हमें खुशी है कि कोलंबिया के लोगों के प्रतिनिधियों के रूप में, हमारी संप्रभुता, दुनिया में शांति, भारत के उपमहाद्वीप में शांति के लिए हमारे साथ खड़े होने के लिए दृढ़ हैं।”

सुर्खियों में छाए सांसद Shashi Tharoor ने दोनों देशों के साझा संबंध पर कहा कि “हम ब्रिक्स के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जिसके हम संस्थापक सदस्य हैं। हम ग्लोबल साउथ – विकासशील दुनिया के देशों के विकास से भी बहुत जुड़े हुए हैं। कोलंबिया और भारत दोनों ही ग्लोबल साउथ के सदस्य हैं। हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना पसंद करेंगे।”

पाकिस्तान पर भारत की इस बड़ी जीत के खास मायने?

ये जगजाहिर है कि पड़ोसी मुल्क, भारत के हाथों कई बार पिट चुका है। बावजूद इसके पाकिस्तान का बेशर्म रवैया बदलने का नाम नहीं लेता। अब हाल ही में कोलंबिया का बयान लेना ही देख लीजिए। कैसे एक देश ने Shashi Tharoor की आपत्ति के बाद पाकिस्तान को सरेआम बेइज्जत करते हुए अपना बयान वापस लिया है। ये भारत की रणनीतिक जीत के साथ देश की बढ़ती साख को भी दर्शाता है। कोलंबिया का फैसला ये बताने को पर्याप्त है कि कैसे आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में दुनिया भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026