---Advertisement---

‘दुर्भाग्य से यही उनकी विचारधारा..’ Asaduddin Owaisi ने दुनिया के सामने खोला Pakistan का काला चिट्ठा; Algeria से कर दिया ये खास मांग

Asaduddin Owaisi अल्जीरिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक बार पाकिस्तान के खिलाफ पूरी दुनिया को बेनकाब कर दिया। साथ ही उन्होंने फिर से एफएएफटी के ग्रे लिस्ट में डालने का आग्रह किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 1, 2025 11:12 पूर्वाह्न

Asaduddin Owaisi
Follow Us
---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने और पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ बेनकाब करने के लिए केंद्र सरकार ने 7 डेलिगेशन दुनिया के कई देशों में भेजी है, जिसमे विपक्ष के कई सांसद भी मौजूद है। वहीं बीते दिन एआईएमआईएम चीफ Asaduddin Owaisi अल्जीरिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदायों को संबोधित किया, साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को एक बार फिर बेनकाब कर दिया, साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और अन्य देशों से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने के लिए भी कहा।

Asaduddin Owaisi ने दुनिया के सामने खोला Pakistan की खोली पोल

Algeria में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए Asaduddin Owaisi ने कहा कि “पाकिस्तान तकफीरिज्म का केंद्र है और पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों और दाएश और अल-कायदा के बीच विचारधारा में कोई अंतर नहीं है। उनका मानना ​​है कि उनके पास धार्मिक स्वीकृति है, जो पूरी तरह से गलत है।

इस्लाम किसी भी व्यक्ति की हत्या की अनुमति नहीं देता है, और दुर्भाग्य से, यही उनकी विचारधारा है। जकीउर रहमान लखवी नाम का एक आतंकवादी था – दुनिया का कोई भी देश ऐसे आतंकवादी को अनुमति नहीं देगा जो आतंकवाद के आरोप का सामना कर रहा हो। वह जेल में रहते हुए ही एक बेटे का पिता बन गया। मुकदमा तुरंत आगे बढ़ा जब पाकिस्तान को (एफएटीएफ की) ग्रे सूची में डाल दिया गया”।

असदुद्दीन ओवैसी ने अल्जीरा से कर दी ये खास मांग

अपने संबोधन के दौरान Asaduddin Owaisi ने कहा कि “यह केवल दक्षिण एशिया का सवाल नहीं है। हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। क्या होगा? क्या आप चाहते हैं कि यह सारा नरसंहार दक्षिण एशिया के विभिन्न भागों में फैल जाए? नहीं। पाकिस्तान पर नियंत्रण करना विश्व शांति के हित में है, जो आतंकवाद का मुख्य प्रायोजक है।

इसे FATF की ग्रे सूची में वापस लाना होगा। उनकी विचारधारा, आप अच्छी तरह से जानते हैं, आपने काला दशक देखा है, यहां तक ​​कि दक्षिण अल्जीरिया में भी, आपको अभी भी कुछ समस्याएं हैं। उस बिंदु पर, हम एक साथ हैं। एक बार जब आप पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट (एफएटीएफ की) में वापस लाएंगे, तो हम भारत में आतंकवाद में कमी देखेंगे। हम हत्याओं में कमी देखेंगे। हमारे पास 2018 का अनुभव है जब अल्जीरिया और अन्य देशों ने भारत की मदद की थी।” बता दें कि विश्वस्तर पर भी भारत सरकार लगाताार पाकिस्तान को बेनकाब करने में लगी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026