---Advertisement---

‘यूनुस आदत से फ्रॉड और मक्कार…’ Pakistan, China से बांग्लादेश की नजदीकियों के बीच बड़ा खुलासा; अंतरिम सरकार की ईंट से ईंट बजा सकता है भारत

Bangladesh Crisis: बांग्लादेशी पत्रकार शोएब चौधरी ने मोहम्मद यूनुस को एक धोखेबाज और मक्कार करार दिया है। बांग्लादेश पत्रकार की ये टिप्पणी मुल्क के पाकिस्तान और चीन की ओर बढ़ते रुझान के संदर्भ में की गई है। डीएनपी इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बांग्लादेशी पत्रकार ने कई अन्य मुद्दों पर खुलकर अपना पक्ष रखा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 15, 2025 11:14 पूर्वाह्न

Bangladesh Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Bangladesh Crisis: स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और अंदरखाने की सही, लेकिन सेना और अंतरिम सरकार में खटपट की खबरें भी आ रही हैं। यहां बात भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के संदर्भ में हो रही है। दरअसल, 5 अगस्त को शेख हसीना भारी विरोध प्रदर्शन के बाद ढ़ाका छोड़ भाग उठीं। इसके बाद तमाम जद्दोजहद हुए और बांग्लादेश सरकार की कमान मिली मोहम्मद यूनुस को। युनूस का झुकाव सभी को पता था और हुआ वही जिसकी आशंका थी। बांग्लादेश धीरे-धीरे पाकिस्तान और चीन की ओर झुकाव रखने लगा है। हालांकि, Bangladesh Crisis के बीच Army भारत के मित्र देशों से संपर्क साध चीजों को व्यवस्थित कर रही है जो यूनुस को खटक रहा है। अब स्थिति ये है कि Mohammed Yunus और आर्मी आमने-सामने हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि China और ISI की कठपुतली बने अंतरिम सरकार से भारत कैसे निपटेगा।

Bangladesh Crisis के बीच स्थानीय पत्रकार का बड़ा खुलासा

डीएनपी इंडिया ने सरहद पार कर बांग्लादेशी पत्रकार शोएब चौधरी से संपर्क साधा। शोएब चौधरी से एक्सक्लूसिव बातचीच के दौरान डीएनपी इंडिया की ओर से पत्रकार प्रकाश ललित ने कई कड़े सवाल पूछे। इस फेहरिस्त बांग्लादेशी अंतरिम सरकार और आर्मी के बीच उठ रही खटपट की खबरों को लेकर भी सवाल पूछे गए।

इन सवालों का जवाब देते हुए Blitz समाचार समूह से जुड़े पत्रकार शोएब चौधरी ने कहा कि “यूनुस आदत से एक फ्रॉड और मक्कार है। धोखेबाज भी है। एक धोखेबाज के साथ धोखेबाजी होता है और यूनुस पाकिस्तान को सीने से लगाया है। पाकिस्तान ऐसा मुल्क है जो आतंकवाद एक्सपोर्ट करता है। बांग्लादेश पिछले 15 साल तक भारत के साथ मिल-जुल कर रहा। बांग्लादेश इकॉनमी इस दौरान कहां से कहां चली गई जबकि पाकिस्तान भिखारी बना रह गया। पाकिस्तान एक आतंकवादी मुल्क है जो सिर्फ आतंकवाद एक्सपोर्ट करता है।”

शोएब चौधरी ने Bangladesh Crisis के बीच आगे कहा कि पाकिस्तानी आईएसआई, बांग्लादेश आर्मी को एक जिहादी पैरामिलिटरी फोर्स बनाने की कोशिश में है। Pakistan इस कोशिश में है कि बांग्लादेश आर्मी को डिस्ट्रॉय कर दे। हालांकि, Bangladesh Army के रिश्तें भारत से बेहतर हैं। यही वजह है कि बांग्लादेश आर्मी, पाकिस्तानी आईएसआई के और यूनुस के दुश्मन हैं। ये आर्मी को बर्बाद करने की कोशिश मे हैं।

बांग्लादेशी अंतरिम सरकार की ईंट से ईंट बजा सकता है भारत

उस दौर को याद कीजिए जब मोहम्मद यूनुस चीन की शरण में थे। मार्च के आखिरी सप्ताह में चीन पहुंचे Mohammed Yunus ने बीजिंग में एक कार्यक्रम के दौरान भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का जिक्र किया। यूनुस ने Bangladesh Crisis के बीच कहा था कि भारत के 7 पूर्वोत्तर राज्यों की समुद्र तक पहुंच नहीं है। यूनुस की ओर से इशारे-इशारे में चीन को गतिविधियां बढ़ाने की बात कही गई। इसके बाद पाकिस्तानी सेना के कुछ अधिकारी भी ढ़ाका दौरे पर पहुंचे।

खबर है कि आगामी समय में Pakistan Army के कुछ अन्य अधिकारी मोहम्मद यूनुस के बुलावे पर ढ़ाका पहुंच सकते हैं। ये सारी संभावनाएं भारत को अलर्ट करने के लिए काफी हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बांग्लादेश से जुड़ी गतिविधियों की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाइलैंड में बीते दिनों पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच हुई मुलाकात के बाद स्थिति ये है कि भारत ईंट से ईंट बजाने को तैयार है। यदि बांग्लादेश अपनी गतिविधियों के परिवतर्न नहीं करेगा और भारत के प्रति रुख नहीं बदलेगा, तो भारत भी फ्रंटफुट से मोर्चा संभालते हुए मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को नहीं बख्शेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026