---Advertisement---

स्टाफ की छंटनी पर White House में संग्राम! क्या सही में Donald Trump के सामने भिड़ गए Elon Musk और Marco Rubio? जानें सच्चाई

White House में ट्रंप कैबिनेट की मीटिंग के दौरान स्टाफ छंटनी का मुद्दा बहस का विषय बन गया। दावा किया जा रहा है कि इसी मुद्दे पर Elon Musk और विदेश मंत्री Marco Rubio के बीच बहस हो गई। हालांकि, इस मामले में कितनी सच्चाई है वो हम आपको विस्तार से बताएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 8, 2025 1:47 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: अमेरिकी सत्ता में प्रमुख भागीदार एलन मस्क की कुछ नीतियां विवाद का विषय बन रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप से मस्क की करीबी के नेता सार्वजनिक मंचों पर उनकी आलोचना आम तौर पर नहीं होती है। हालांकि, अंदरखाने अमेरिकी सत्ता में काबिज कई दिग्गज निश्चित रूप से Elon Musk को अपना धुर-विरोधी मानते हैं। खबर है कि विदेश मंत्री Marco Rubio और मस्क के बीच पर्दे के पीछे कर्मचारियों की छंटनी से जुड़े मुद्दे पर संग्राम मच गया। इस दौरान Donald Trump की उपस्थिति भी थी। इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा स्वयं अमेरिकी राष्ट्रपति ने कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि क्या सही में एलन मस्क और मार्को रुबियो के बीच संग्राम छिड़ा था।

क्या सही में व्हाईट हाउस में भिड़ गए Elon Musk और Marco Rubio?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन सभी अफवाहों पर पक्ष रखने से इंकार किया है जिसमें एलन मस्क और मार्के रुबियो के बीच बहस की बातें कही जा रही हैं। Donald Trump मीडिया की उस सवाल पर भड़क गए जिसमें Elon Musk और मार्को रुबियो के बीच बहस होने का जिक्र था। ट्रंप ने सधे अंदाज में रिपोर्टर से कहा कि “आपको यह नहीं पूछना चाहिए।” ऐसे में ट्रंप का कतराना और एलन मस्क व रुबियो की चुप्पी कई संभावनाओं की ओर इशारा कर रही है। यदि ऐसा नहीं होता, तो ट्रंप खुलकर इसका खंडन कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा करने के बजाय चुप रहना उचित समझा जिसके कारण सवाल उठ रहे हैं। साथ ही ये दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क-मार्को रुबियो के बीच सही में बहस हुई थी।

जानें क्या है White House में छिड़े संग्राम से जुड़ा पूरा मामला?

प्रकरण ये है कि एलन मस्क कर्मचारियों की छंटनी के पक्ष में है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि खर्चों में कटौती हो और अमेरिकी शासन की वित्तिय बोढ कम हो। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक Elon Musk ने इसी तर्ज पर मार्को रुबियो को लपेटा है। मस्क का आरोप है कि Marco Rubio ने अपने विभाग में पर्याप्त कटौती नहीं की है। मस्क के इस बात पर रुबियो बिफर उठे और उन्होंने तल्ख अंदाज में अपना जवाब दिया जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने की खबरें सामने आई हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 8 March 2026:

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026