---Advertisement---

Bill Gates: एपस्टीन संग काले कांडों पर पछताए माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक, दुनियाभर में हो रही थू थू के बीच कहीं ये बात

Bill Gates: अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में शुमार जेफ्री एपस्टीन की फाइल ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया और बिल गेट्स को लेकर रूसी लड़कियों के साथ आरोप पर खुद माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक ने चुप्पी तोड़ी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2026 10:35 पूर्वाह्न

Bill Gates
Follow Us
---Advertisement---

किसी समय में अमेरिकी अरबपति की लिस्ट में शुमार जेफ्री एपस्टीन भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन एपस्टीन फाइल के दस्तावेजों और ईमेल ने दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप और बिल गेट्स जैसे दिग्गज नाम भी इस घसीटे में आए हैं। दरअसल एपस्टीन फाइल के नए दस्तावेज और ईमेल जो अमेरिकी न्यायन विभाग द्वारा जारी किया गया इसमें यह खुलासा हुआ कि बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाकर रखे थे जिसकी वजह से उन्हें एसटीडी यानी यौन संक्रमण हुआ था। हालांकि इस पर अब बिल गेट्स ने चुप्पी तोड़ी है और जेफ्री एपस्टीन के साथ संबंध पर पछताते नजर आए हैं।

Bill Gates ने जेफ्री एपस्टीन के साथ रिश्ते पर कहीं ये बात

निश्चित तौर पर रूसी लड़कियों के साथ संबंध को लेकर उन पर जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं इसकी वजह से उन्होंने अपनी सफाई जारी की। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि “जेफ्री एपस्टीन ने खुद को ईमेल भेजा था जिसे किसी को भेजा ही नहीं गया था। वह ईमेल पूरी तरह से मनगढंत बनाई गई है। इसके पीछे आखिर क्या सोच है इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है लेकिन जेफ्री एपस्टीन के साथ बिताए गए हर लमहे के लिए मुझे पछतावा है। मैं इसके लिए तहे दिल से माफी मांगता हूं।”

क्या वाकई बिल गेट्स के साथ हुई साजिश

वहीं इससे पहले बिल गेट्स की टीम की तरफ से भी इस पर प्रतिक्रिया दी गई थी और कहा गया था कि जेफ्री एपस्टीन के दस्तावेज इस बात का सबूत है कि बिल गेट्स के साथ उनका संबंध अच्छा नहीं था और उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई थी।

एपस्टीन फाइल्स ने दुनियाभर में मचा दिया हड़कंप

गौरतलब है कि एपस्टीन फाइल सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है और इसमें कई नामी दिग्गज सामने आए हैं। भले ही जेफ्री एपस्टीन इस दुनिया में ना रहे हो लेकिन इस फाइल ने हर किसी के दिमाग को हिला दिया है जिसमें दुनिया भर के नामी और रईस लोगों बारे में खुलासे किए गए हैं। बता दें कि एपस्टीन की जेल में सनसनीखेज मौत अभी भी सवालों के घेरे में है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

US-Iran War

जून 27, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 27, 2026

Rashifal 27 June 2026

जून 26, 2026

Rain Alert 27 June 2026

जून 26, 2026