---Advertisement---

Canada Accident: बस और ट्रक की भिड़ंत से बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत 10 घायल

Canada Accident: कनाडा के मैनिटोबा में कारबेरी शहर के नजदीक गुरुवार को भीसड़ सड़क हादसे में तकरीबन 15 लोगों की जान चली गयी और इसमें लगभग 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है. हादसा इतना भयावह था कि जब तक किसी को कुछ समझ आता तब तक कई लोगों ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 16, 2023 2:19 अपराह्न

Canada Accident
Follow Us
---Advertisement---

Canada Accident: कनाडा के मैनिटोबा में कारबेरी शहर के नजदीक गुरुवार को भीसड़ सड़क हादसे में तकरीबन 15 लोगों की जान चली गयी और इसमें लगभग 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है. हादसा इतना भयावह था कि जब तक किसी को कुछ समझ आता तब तक कई लोगों की जान चली गयी थी. 

कनाडा में बड़ा हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह सड़क हादसा बस और ट्रक की भिड़ंत से हुआ. जिसमे करीब 25 लोग सवार थे. वही बस में ज्यादातर बुजुर्ग सवार थे. बस हादसे के दौरान पश्चिमी मैनिटोबा शहर से डाउफिन की तरफ जा रही थी. रिपोर्ट्स की माने तो जोरदार टक्कर के बाद आनन-फानन में मरीजों को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. ऐसे में अब आशंका जताई जा रही है, कि मौत के आकंड़े में इजाफा हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: चीन के बढ़ते दायरे से निपटने के लिए PM Modi और Joe Biden बना रहे मास्टर प्लान, ‘ड्रैगन’ की उड़ेगी नींद

जानकारी के मुताबिक इस मामले पर मैनिटोबा के कमांडिंग कमिश्नर ऑफिसर रॉब हिल ने कहा यह हादसा अत्यंत दुखदायी है. ऐसे में अब हादसा का यह दिन एक कैनेडियन लोगों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं है. इसलिए इस अविश्वश्नीय दुःख को हमेशा याद किया जायेगा. उनके मुताबिक बस में ज्यादातर लोग बुजुर्ग थे और वह सभी अपने परिजनों से मिलने अपने घर जा रहे थे. ऐसे में यह भयावह हादसा उनके परिजनों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं है.  

PM ने व्यक्त किया दुःख 

वहीं इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही कनाडा के प्राइम मिनिस्टर जस्टिन ट्रूडो ने दुख व्यक्त किया है. साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों के इस दुःख की घडी में हर संभव प्रयास और मजबूती के साथ खड़े होने का भरोसा दिया है. उन्होंने यह जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ‘गहलोत और पायलट ने डुबोई राजस्थान की लुटिया’, टोंक में बोले केंद्रीय मंत्री, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

JP Morgan

सितम्बर 23, 2026

PM Modi

सितम्बर 23, 2026

Donald Trump

सितम्बर 19, 2026

Donald Trump

सितम्बर 18, 2026

Donald Trump

सितम्बर 17, 2026