---Advertisement---

Canada : पीएम ट्रूडो के बयान के बाद से खालिस्तानियों के हौसले बढ़े, हिंदुओं को कनाडा छोड़ने को लेकर दी धमकी

Canada : खालिस्तानियों ने विडियो जारी कर हिंदुओं को कनाडा छोड़ने को लेकर दी धमकी, हिंदुओं में पैदा हुआ डर

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 20, 2023 7:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Canada : खालिस्तान हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत और कनाडा के बीच छिड़ा विवाद अब और ज्यादा बढ़ता जा रहा है, सरकारों का एक दूसरे के ऊपर वार और पलटवार के बाद अब समाज में कड़वाहट भी पैदा होनी शुरू हो गई है।

हिंदुओ को मिली धमकी


जबसे कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने भारत पर हरदीप सिंह की हत्या के आरोप लगाए हैं। तबसे खालिस्तान संगठन के हौसले और भी ज्यादा बुलंद हो गए हैं, मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तान संगठन सिख फॉर जस्टिस ने कनाडा में रह रहे भारत वासियों को कनाडा छोड़ने की धमकी दी है। मूल रूप से संगठन ने हिंदुओं को धमकी दी है, कि वह जल्दी से जल्दी कनाडा को छोड़ दें। संगठन की इस धमकी के बाद कनाडा में मौजूद हिंदू समुदाय के लोगों में घबराहट का माहौल पैदा हो गया है।

पन्नू ने जारी किया वीडियो


जानकारी के लिए बता दें खालिस्तान उग्रवादी गुरपतवंत पन्नुं ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें वह भारतीय हिंदुओं को धमकी देता नजर आ रहा है, पन्नू वीडियो में कह रहा है, कि भारतीय हिंदू कनाडा छोड़ दो भारत वापस जाओ। आगे उग्रवादी ने कहा कि आप न सिर्फ भारत को सपोर्ट करते हैं, बल्कि खालिस्तानी समर्थक सिख की अभिव्यक्ति की आजादी को भी कुचलने का पक्ष लेते हैं। यही नहीं उसने आगे कहा कि हिंदुओं ने खालिस्तान हरदीप सिंह के मर जाने पर सेलिब्रेशन किया और यहां पर हिंसा को बढ़ावा दिया। हिंदुओं को तुरंत कनाडा छोड़ देना चाहिए।
गुरपतवंत पन्नू की तरफ से जारी किए गए इस वीडियो के बाद से कनाडा में मौजूद हिंदू मूल के लोगों के अंदर डर पैदा हो गया है। तो वहीं कनाडा में एक हिंदू संगठन के प्रवक्ता ने कहा अब हम देख रहे हैं कि हिंदू फोबिया बढ़ गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

मई 3, 2026

Donald Trump

मई 2, 2026

Pakistan News

मई 1, 2026

US-Iran War

मई 1, 2026

Nepal Airlines

अप्रैल 30, 2026

America-Iran-Tension

अप्रैल 30, 2026