---Advertisement---

China Controversial Map: फिर दिखी चीन की बौखलाहट, नक्शा जारी कर अरुणाचल प्रदेश को बताया अपना हिस्सा

China Controversial Map: भारत-चीन सीमा को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। चीन ने एक नया और विवादित नक्शा जारी किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 29, 2023 3:05 अपराह्न

China Controversial Map
Follow Us
---Advertisement---

China Controversial Map: भारत-चीन सीमा विवाद (India-China border Dispute) के बीच चीन ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। सीमा विवाद को लेकर चीन की बौखलाहट साफ तौर पर देखने को मिल रही है। जिसके बाद चीन ने अपना एक नया और विवादित नक्शा जारी किया है। विवादित इसलिए, क्योंकि नए नक्शे में चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा दिखाया है।

दरअसल, चीन ने आधिकारिक तौर पर अपने “मानक मानचित्र” का 2023 संस्करण जारी किया है। चीन का नया नक्शा अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन क्षेत्र को उसके क्षेत्र के हिस्से के रूप में दिखाता है।

चीन ने अरुणाचल को अपना हिस्सा दिखाया

28 अगस्त को जारी मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश को दिखाया गया है, जिस पर चीन दक्षिण तिब्बत होने का दावा करता है और अक्साई चिन पर 1962 के युद्ध में उसने कब्जा कर लिया था। नए नक्शे में ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को भी चीनी क्षेत्र में शामिल किया गया है।

मानचित्र में नाइन-डैश लाइन पर चीन के दावों को भी शामिल किया गया है और इस प्रकार वह दक्षिण चीन सागर के एक बड़े हिस्से पर दावा कर रहा है। चीन ने वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया और ब्रुनेई दक्षिण चीन सागर क्षेत्रों पर भी अपना दावा किया है।

प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने जारी किया नक्शा

चाइना डेली अखबार के अनुसार, यह मानचित्र चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा सोमवार (28 अगस्त) को झेजियांग प्रांत के डेकिंग काउंटी में सर्वेक्षण और मानचित्रण प्रचार दिवस और राष्ट्रीय मानचित्रण जागरूकता प्रचार सप्ताह के उत्सव के दौरान जारी किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026