---Advertisement---

Donald Trump के एक्शन से दुनिया में हड़कंप! रूस तेल कंपनियों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध; क्या भारत तेल खरीदना कर देगा बंद; जानें क्या बोले ट्रंप

Donald Trump: ने रूसी तेल कंपनियों को बड़ा झटका देते हुए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 23, 2025 11:32 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए है। दरअसल ट्रंप ने जब से राष्ट्रपति की गद्दी संभाली है, उसके बाद से ही वह लगातार चर्चा में बने हुए है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल कंपनियों को बड़ा झटका देते हुए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है कि क्या इस प्रतिबंध से भारत की मुश्किलें बढ़ सकती है। इसके अलावा ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि भारत की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

Donald Trump के एक्शन से दुनिया में हड़कंप

दरअसल अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि “अब समय आ गया है कि हत्याओं को रोका जाए और तत्काल युद्धविराम लागू किया जाए। राष्ट्रपति पुतिन द्वारा इस निरर्थक युद्ध को समाप्त करने से इनकार करने के मद्देनज़र, वित्त मंत्रालय रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहा है जो क्रेमलिन की युद्ध मशीनरी को वित्तपोषित करती हैं।

वित्त मंत्रालय, राष्ट्रपति ट्रम्प के एक और युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए, यदि आवश्यक हो, तो आगे की कार्रवाई करने के लिए तैयार है। हम अपने सहयोगियों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे हमारे साथ जुड़ें और इन प्रतिबंधों का पालन करें।

क्या भारत रूस से तेल खरीदना कर देगा बंद

बीते एक हफ्ते में अमेरिकी राष्ट्रपति दो बार कह चुके है कि उन्होंने पीएम मोदी से बात की और भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे। इसमे समय लगेगा, हालांकि ट्रंप के इस बयान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा थी कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई। मालूम हो कि बीते कई दिनों से अमेरिकी सरकार भारत पर रूसी तेल नहीं खरीदने का दवाब बना रहा है। भारत ने भी साफ कह दिया है कि पहले वह अपने हितों को देखेगा। यह तो साफ है कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत किसी भी अन्य देशों के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026