---Advertisement---

US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के इस उम्मीदवार के फैन हुए एलन मस्क, जमकर की तारीफ

US Presidential Election: अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। हालांकि, चुनाव नवंबर में हैं, लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के भी कई उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं में से एक उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी इन दिनों खूब तारीफ हो रही है। ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 18, 2023 5:34 अपराह्न | Updated: अगस्त 18, 2023 6:27 अपराह्न

Vivek Ramaswamy
Follow Us
---Advertisement---

US Presidential Election: अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। हालांकि, चुनाव नवंबर में हैं, लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के भी कई उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन्हीं में से एक उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी इन दिनों खूब तारीफ हो रही है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा की एलन मस्क, इस भारतीय के मुरिद हो गए हैं। क्योंकि जिस तरह मस्क उनकी तारीफ कर रहे हैं, वो देखते ही बनता है।

एलन मस्क ने जमकर की तारीफ

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोक चुके विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) की। विवेक रिपब्लिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। एलन मस्क उनसे इन दिनों काफी प्रभावित चल रहे हैं। इसलिए उन्होंने एक ही दिन में उनकी दो बार तारिफ कर दी।

राष्ट्रपति पद का काबिल उम्मीदवार बताया

एलन मस्क ने उन्हें राष्ट्रपति पद का एक काबिल उम्मीदवार बताया है। इसके साथ ही उन्होंने रामास्वामी के विचारों का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह एक होनहार उम्मीदवार है, जिनके विचारों में स्पष्टता नजर आ रही है। मस्क ने रामास्वामी की ही एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनके लिए तारीफों के पूल बांधे हैं।

‘उनके विचार सुनने लायक हैं’

बता दें कि एलन मस्क ही नहीं कई अन्य लोग भी विवेक रामास्वामी की तारीफ कर चुके हैं। रामास्वामी लगातार लोगों को अपने विचारों से प्रभावित कर रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक टकर कार्लसन ने रामास्वामी का एक वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। कार्लसन ने भी उन्हें एक होनहार उम्मीदवार बताया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ” रामास्वामी राष्ट्रपति पद के एक होनहार उम्मीदवार हैं। उनके विचार सुनने लायक हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK,  INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 28, 2026

US-Iran War

जून 27, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

POK Protest

जून 25, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026