---Advertisement---

‘दोस्त बना दुश्मन…’ Elon Musk और Donald Trump के बीच विवाद बढ़ते ही टेस्ला के स्टॉक में आई भारी गिरावट; कितना पड़ेगा इसका X के CEO के बिज़नेस पर असर

Elon Musk और डोनाल्ड ट्रंप के रिश्तों लगातार खराब होते जा रहे, और अब आलम यह है कि दोनों एक दूसरों को धमकी दे रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2025 11:52 पूर्वाह्न | Updated: जून 6, 2025 2:15 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: हमने कई ऐसी फिल्म देखी होगी, जहां एक जिगरी दोस्त जो साथ जीने मरने की कस्में खाते है वह एक दूसरे के दुश्मन बन जाते है, ऐसा ही कुछ एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हो रहा है, राष्ट्रपति चुनाव से पहले मस्क ने ट्रंप को पूरा समर्थन दिया था और जिस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति शपथ ले रहे थे, उस दिन सबसे ज्यादा खुश Elon Musk ही नजर आ रहे थे, लेकिन स्थिति बिल्कुल बदल चुकी है, अभी हाल ही टेस्ला मालिक ने Donald Trump सरकार द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जिसके कारण ऐसी स्थिति पैदा हो गई है। वहीं अब टेस्ला मालिक के इसके बिजनेस पर कितना असर पड़ेगा क्योंकि टेस्ला स्टॉक में भारी गिरावट देखी गई है।

चुनाव से पहले Elon Musk ने Donald Trump को किया था खुला समर्थन

मालूम हो कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले Elon Musk ने Donald Trump को अपना खुला समर्थन दिया था, जिसके ट्रंप को फायदा भी मिला था। वहीं नए राष्ट्रपति चुनने के बाद जिस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति शपथ ले रहे थे, उस दिन सबसे ज्यादा खुश एलन मस्क ही नजर आ रहे थे, इस दौरान पर नाचते हुए भी दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, इसके बाद उन्हें सरकार में एक अहम जिम्मेदारी दी गई थी, उन्हें DOGE में प्रमुख पद दिया गया, साथ ही वह डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य सलाहाकार भी थे। हालांकि उन्होंने हाल ही में इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

Elon Musk और Donald Trump के बीच कब आई दरार

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच एक बिल को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ, जिसने दोनों की दोस्ती के बीच विवाद पैदा कर दिया। बताते चले कि मस्क ने के टैक्स और खर्ज से जुड़े बिल पर कमेंट किया था. उन्होंने इसकी सख्त आलोचना करते हुए कहा था कि यह जनता के पैसों की बर्बादी का बिल है। मास्क ने इसे लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इस बिल को रात पास किया गया, ताकि इसपर ज्यादा चर्चा न हो सके। इसके बाद ट्रंप ने भी इसपर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए टेस्ला मालिक को कड़ी चेतावनी दी। दरअसल Elon Musk ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था कि

“झूठ, यह विधेयक मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया और इसे इतनी तेजी से रात के अंधेरे में पारित कर दिया गया कि कांग्रेस में कोई भी इसे पढ़ भी नहीं सका”!

टेस्ला के स्टॉक में आई भारी गिरावट

गौरतलब है कि Donald Trump की धमकी के बाद Elon Musk की कंपनी टेस्ला के स्टॉक में भारी गिरावट देखी गई। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी शेयर बाजार एक्सचेंज Nasdaq पर टेस्ला के शेयर 14.26% (47.35 डॉलर) की भारी गिरावट के साथ 284.70 डॉलर पर बंद हुआ। इस भयानक गिरावट की वजह से इलेक्ट्रिक कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी के मार्केट कैप में $152 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं माना जा रहा है कि इसमे और गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके अलावा ट्रंप ने मस्क देते हुए कहा कि

“हमारे बजट में, अरबों-खरबों डॉलर की बचत करने का सबसे आसान तरीका है एलन की सरकारी सब्सिडी और अनुबंधों को समाप्त करना। मुझे हमेशा आश्चर्य होता था कि बिडेन ने ऐसा क्यों नहीं किया”! हालांकि अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इन दोनों का रिश्ता किस और रूख करता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026