---Advertisement---

‘हम उचित शुल्क पर D और E के बीच शांति…’Elon Musk और Donald Trump के बीच जारी गतिरोध पर Russia ने ली चुटकी; जानें पूरी डिटेल

Elon Musk और Donald Trump के बीच जारी तनातनी पर अब रूस की एंट्री हो गई है, जिसके बाद दुनियाभर में अब अलग प्रकार की चर्चा शुरू हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 7, 2025 12:15 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला मालिक एलन मस्क के बीच में दिन प्रतिदिन रिश्तें खराब होते जा रहे है। दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब इस मामले में रूस की एंट्री हो गई है और रूस ने दोनों के बीच मध्यस्ता की बात कही है। यह मजाकिया अंदाज में किया गया पोस्ट है, लेकिन ट्रंप के नक्शे कदम पर चलते हुए रूस ने भी मध्यस्ता की बात कह दी है। मालूम हो कि Elon Musk अमेरिकी सरकार के बिग ब्यूटीफुल बिल का विरोध कर रहे है। इस बिल के आने के बाद से ही दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए अब एलन मस्क और Donald Trump एक दूसरे को धमकी दे रहे है।

Elon Musk और Donald Trump के बीच जारी गतिरोध पर Russia ने ली चुटकी

एक समय ऐसा था कि दुनिया में Elon Musk और Donald Trump के बीच दोस्ती की मिसाले दी जाती थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से उलट चुकी है। दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए है। वहीं अब इस मामले में Russia की एंट्री हो चुकी है। आपने सही सुना दरअसल रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष Dmitry Medvedev ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“हम उचित शुल्क पर डी और ई के बीच शांति समझौते के समापन की सुविधा देने और भुगतान के रूप में स्टारलिंक शेयर स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। लड़ो मत, दोस्तों”, हालांकि एक्सपर्ट की माने तो इसे एक व्यंग के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप हमेशा मध्यस्ता की बात करते रहते है, जिसके बाद अब रूस ने भी पलटवार कर दिया है।

क्या एलन मस्क बनाने जा रहे है अपनी नई पार्टी

अमेरिकी राष्ट्रपति और टेस्ला मालिक के बीच लगातार खटास बढ़ती जा रही है। इसी बीच टेस्ला मालिक Elon Musk ने नई पार्टी बनाने पर लोगों से राय मांगी है। जिसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पार्टी बनाकर मस्क नई पारी की शुरूआत करने जा रहे है। टेस्ला मालिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“क्या अब अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है जो वास्तव में मध्य वर्ग के 80% लोगों का प्रतिनिधित्व करे”? उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा कि “लोगों ने अपनी बात कह दी है। अमेरिका में 80% मध्यवर्गीय लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है! और ठीक 80% लोग इस बात से सहमत हैं। यह भाग्य है”। यानि जल्द एलन मस्क अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना सकते है, हालांकि पिछले साल ही अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव हुआ था, जिसके बाद उम्मीद की जा रही की मस्क अगले चुनाव लड़ सकते है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026