---Advertisement---

पाकिस्तान के पूर्व PM Imran Khan लाहौर में करेंगे बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान आज एक जलसा करने जा रहे हैं। इस जलसे को लेकर उन्होंने कहा है कि " आज का यह जलसा अपने आप में रिकॉर्ड बनाएगा।"

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 25, 2023 10:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

 PM Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान शनिवार को लाहौर में एक रैली करने जा रहे हैं। यह रैली पाकिस्तान में स्थित लाहौर की मीनार के समीप बुलाई गई है। इस रैली को लेकर पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा है कि शनिवार रात को पीटीआई एक जलसा करेगी। इस जलसे में सभी लोग शामिल हो सकते हैं और मौजूदा सरकार भी इस जलसे में शामिल होने से रोक नहीं सकती। वहीं अगर कोई आपको रोक तो आप बता देना कि जलसा में जाना आपका अधिकार है।

 ट्वीट के जरिए दी जलसा की जानकारी

इमरान खान ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा है कि ” शनिवार यानि आज रात को पाकिस्तान के मीनार में छठे जलसे का आयोजन किया गया है। इस जलसे में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होंगे और पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। पूर्व पीएम इमरान खान ने आगे इस जलसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ” शाम की नमाज के बाद शहर के ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पहुचेंगे। आज यहां पर पाकिस्तान की हकीकत को बयां किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Indore Kavi Sammelan में इस रंग में नजर आए BJP के ये चर्चित नेता, देखने वाले भी रह गए हैरान

जलसे में आने से नहीं रोक सकती सरकार

पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा है कि यह हमारा मौलिक अधिकार है की हम किसी भी जलसे में शामिल हो सकते हैं। पूर्व पीएम इमरान ने कहा हो सकता है कि यहां आते समय कुछ लोग आपको रोकने की कोशिश करें। लेकिन हमारा संविधान ये कहता है कि आप किसी भी रैली में भाग ले सकते हैं। इस अधिकार को कोई भी सरकार बदल नहीं सकती है।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026