---Advertisement---

प्लेन क्रैश होने के बाद Amazon के जंगलों से जिंदा मिले चार बच्चे, आप भी पढ़ें 40 दिनों तक मौत से जंग की कहानी

Amazon Jungle: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक प्लेन क्रैश के बाद भी 4 बच्चे जिंदा बच गए। इतना हीं नहीं ये बच्चे 40 दिनों तक जंगल में भटकते रहे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 12, 2023 4:00 अपराह्न | Updated: जून 12, 2023 4:54 अपराह्न

Amazon Jungle
Follow Us
---Advertisement---

Amazon Jungle: एक मशहूर कहावत हैं, ‘जाको राखे साईंया मार सके ना कोय’। कहते हैं कई बार आपका इरादा इतना मजबूत होता है की कठिन से कठिन परिस्थिति भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाती। कई बार जिंदगी में कुछ ऐसे चमत्कार हो जाते हैं कि आपको उन पर भरोसा ही नहीं होता है। ऐसा ही कुछ हुआ है दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में। जहां एक प्लेन क्रैश के बाद भी 4 बच्चे जिंदा बच गए। इतना हीं नहीं ये बच्चे 40 दिनों तक जंगल में भटकते रहे, लेकिन इसके बावजूद जिंदा बचे रहे। इन बच्चों की उम्र 13, 9, 4 और 1 वर्ष है।

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी जानकारी

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बच्चों के जीवित होने की पुष्टि की है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर देश को इस बात की जानकारी और इसे खुशी का दिन बताया। राष्ट्रपति ने बच्चों की एक फोट शेयर करते हुए लिखा, ” प्लेन क्रैश के बाद 40 दिन पहले लापता हुए चार बच्चे Amazon के जंगलों में जिंदा मिले हैं।” इस संबंध में दिए एक बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने इसे मैजिकल डे करार दिया। उन्होंने कहा, ” बच्चों ने जीवन संघर्ष का ऐसा उदाहरण पेश किया, जो इतिहास में याद किया जाएगा।”

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 का टारगेट साधने में जुटी BJP, राष्ट्रीय टीम में बड़े बदलाव की तैयारी, इन चेहरों को मिल सकती है जगह

बच्चों ने ऐसे जीती मौत से जंग

बता दें कि ये प्लने क्रैश 40 दिन पहले हुआ था। यानी 40 दिनों तक बच्चे जंगल में भटकते रहे। कोलंबिया के स्वदेशी लोगों के राष्ट्रीय संगठन (OPIAC) ने समाचार एजेंसी एएफपी के बताया कि ये बच्चे प्राकृतिक वातावरण के साथ जुड़े रहे, इसी वजह से वो इतने दिनों तक जीवित रह पाए। इस दौरान बच्चे जंगली फलों, पौधों, बीज और जड़ों को खाकर जीवित रहे। OPIAC ने बताया कि ये सभी बच्चे स्वदेशी हैं और उन्हें जंगलों के बारे में पता था। जिसके चलते वे जंगल में 40 दिनों मौत से जंग लड़ पाए।

ये भी पढ़ें: PM Modi के अमेरिका दौरे का क्रेज, न्यूजर्सी के एक रेस्तरां ने बना डाली स्पेशल ‘मोदी जी’ थाली, खूब पसंद कर रहे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026