---Advertisement---

H-1B Visa: क्या भारतीयों के लिए बंद हो जाएगा ये अमेरिकी वीजा? भारतीय मूल की अमेरिकी राजनयिक महवश सिद्दीकी के बयान से हड़कंप

H-1B Visa: अमेरिका का सबसे चर्चित वीजा यानि एच-1बी वीजा को लेकर चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 19, 2025 4:14 अपराह्न

H-1B Visa
Follow Us
---Advertisement---

H-1B Visa: अमेरिका का सबसे चर्चित वीजा यानि एच-1बी वीजा को लेकर चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। मालूम हो कि हर साल करीब 70 प्रतिशत भारतीय इस वीजा के लिए अप्लाई करते है। हालांकि बीते कुछ महीनों में ट्रंप सरकार ने वीजा पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए है। इसी बीच भारतीय मूल की अमेरिकी राजनयिक महवश सिद्दीकी के एक बयान से हड़कंप मच गया है। दरअसल अमेरिकी राजनयिक ने एच-1बी वीजा भारतीयों के लिए पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। जिसके बाद से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या भारतीयों के लिए ये वीजा बंद हो जाएगा। आईए समझते है इसके मायने।

क्या भारतीयों के लिए बंद हो जाएगा H-1B Visa

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मूल की अमेरिकी राजनयिक महवश सिद्दीकी ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम की पूर्ण समीक्षा होने तक अमेरिका से इसे तुरंत रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अयोग्य भारतीय आवेदक इस कार्यक्रम का दुरुपयोग करने के लिए व्यवस्थित रूप से धोखाधड़ी कर रहे हैं और रिश्वत का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में एक कनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि 20-45 आयु वर्ग के अधिकांश भारतीय नागरिक फर्जी या बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए दस्तावेजों के साथ अमेरिका में प्रवेश करने के लिए एच-1बी वीजा का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे योग्य अमेरिकी आईटी और एसटीईएम कर्मचारियों को विस्थापित होना पड़ रहा है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

क्या भारतीयों के लिए बंद हो जाएगा वीजा?

गौरतलब है कि पूर्व राजनयिक महवश सिद्दीकी के बयान से पूरी तरह से हड़कंप मच गया है। सिद्दीकी के इस बयान के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए है। मालूम हो कि एच-1बी वीजा पर अमेरिकी सरकार ने पाबंदियों को बढ़ा दिया है। पहले वीजा का शुल्क बढ़ाया। वहीं हाल ही में वीजा आवेदकों को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक करना होगा। इसके अलावा भी कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए है। हालांकि अब देखना होगा कि आने वाले समय में अमेरिका इसपर अपनी क्या प्रतिक्रिया देता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026