---Advertisement---

Mexico Murder: पत्नी को मारकर खा गया उसी का भेजा, आदमखोर पति की दिल दहला देने वाली करतूत आई सामने

Mexico Murder: उत्तर अमेरिका में स्थित देश मेक्सिको से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति अपनी ही पत्नी का भेजा खा गया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 8, 2023 4:18 अपराह्न

Mexico Murder
Follow Us
---Advertisement---

Mexico Murder: देश-दुनिया में अगल-अगल तरह के लोग होते हैं। लेकिन, लोगों की सनक उन्हें किस मोड़ तक ले जाती है इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा सकता है। सनक में कई बार इंसान ऐसे काम देता है कि लोगों की रूह कांप जाती है। उत्तर अमेरिका में स्थित देश मेक्सिको से भी ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे जाकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां एक पति अपनी ही पत्नी का भेजा खा गया। पहले व्यक्ति में पत्नी की हत्या की और फिर उसका दिमाग पकाकर रोटी के साथ खा गया।

भेजा पकाकर रोटी के साथ खा गया पति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचना 32 वर्षीय अल्वारो के रूप में हुई है, जो की पेश से एक बिल्डर है। 2 जुलाई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोप है कि व्यक्ति ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ का सेवन कर रखा था। नशे की हालत में उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसके दिमाग यानी भेजे को पकाकर रोटी के साथ खा गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे सांता मुएर्टे (हमारी लेडी ऑफ होली डेथ) और शैतान ने ये करने के आदेश दिए थे।

पत्नि को मारने के बाद किए छोटे-छोटे टुकड़े

बता दें कि मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय मारिया मोंटसेराट के रूप में हुई है। अल्वारो से मारिया की शादी एक साल पहले ही हुई थी। इस शादी से पहले ही मारिया की पांच बेटियां थी। जिनकी दोनों देखभाल करते थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी दावा किया जा है कि आरोपी ने पत्नी के दिमाग को खाने के बाद उसकी खोपड़ी को ऐशट्रे के रूप में इस्तेमाल किया था। पत्नी को मारने के बाद उसने शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े किए और उन्हें एक बैग में भर दिया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने अपनी बेटी के सामने अपना जुर्म कबूल किया। जिसके बाद ये बात पीड़िता की मां तक पहुंची और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया, जहां उसने अपना जुर्ज कबूल लिया। पुलिस ने मृतक महिला के शरीर के टुकड़ों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026