---Advertisement---

अपने ही मुल्क में पराए हुए Imran Khan, मीडिया नहीं दे रहा तवज्जो, PTI पर भी लटक रही बैन की तलवार

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान अपने ही मुल्क में पराए जैसे हो गए हैं। एक ओर मीडिया उन्हें तवज्जो नहीं दे रहा। वहीं, PTI भी जल्द बैन हो सकती है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 6, 2023 11:11 पूर्वाह्न

Imran Khan
Follow Us
---Advertisement---

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपने ही मुल्क में पराए जैसे हो गए हैं। एक ओर मीडिया उन्हें तवज्जो नहीं दे रहा, तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी PTI पर भी बैन होने की तलवार लटक रही है। हाल ही में वहां की सरकार ने मीडिया को रेगुलेट करने वाली अथॉरिटी पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) को ये निर्देश दिए थे कि इमरान खान की सारी कवरेज तुरंत रोकी जाए और उन्हें मीडिया में बैन किया जाए। जिसका असर अब दिखने लगा है।

इमरान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा था पाकिस्तान

PEMRA ने कहा था कि दंगाइयों और नफरत फैलाने वालों की कवरेज पुरी तरह रोकी जाए। हालांकि PEMRA ने यहां इमरान खान का जिक्र नहीं किया था, लेकिन उसका इशारा खान की तरफ ही था। क्योंकि हाल ही में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पुरा पाकिस्तान जल उठा था। गिरफ्तारी के विरोध में देश भर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थी। उस समय इमरान ने कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो पूरा पाकिस्तान जल उठेगा। जिसके बाद कई जगह दंगे भड़क गए थे। इन दंगों में कई लोगों की जान भी गई थी।

PEMRA ने टीवी चैनलों को दिए थे सख्त निर्देश

दंगों के बाद पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए PEMRA को निर्देश दिए थे कि देश विरोधी ताकतों और नफरत फैलाने वालों को तुरंत टीवी कवरेज से हटाया जाए। इसके बाद PEMRA ने टेलीविजन लाइसेंसधारियों के यहा सुनिश्चित करने को कहा था कि इस तरह की कवरेज पूरी तरह से बैन की जाए। ऐसा न करने पर टेलीविजन लाइसेंसधारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

PTI पर लटक रही बैन की तलवार

PEMRA की चेतावनी का असर भी अब दिखना शुरू हो गया है। पूर्व PM इमरान खान को मीडिया ने पूरी तरह से बैन कर दिया है। न ही उन्हें और न उनकी पार्टी को कोई तवज्जो दी जा रही है। वहीं, उनकी पार्टी PTI पर भी बैन होने की तलवार लटक रही है। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक पाकिस्तानी सरकार PTI को बैन करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में इमरान खान पर संकट के बादल और गहराते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: India Population: आबादी के मामले में साल के अंत तक पीछे छूट जाएगा चीन, 2031 में नंबर 1 पर होगा भारत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026