Khawaja Asif: हाल ही में राजनाथ सिंह का एक बयान तेजी से वायरल हुआ था, जिसमे उन्होंने पाकिस्तान और मुल्ला मुनीर को चेतावनी दी थी कि अगर पाक किसी प्रकार की हिमाकत करता है, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए इस बार कोलकाता पर हमला करने की बात कह दी है। यह बयान दर्शाता है कि पाकिस्तान एक चेतावनी से कितना डर गया है। मालूम हो कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हले से पाक को जबरदस्त नुकसान हुआ था। चलिए आपको समझाते है कि क्या है इसके मायने?
Khawaja Asif ने दी हमले की गीदड़भभकी
मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच हाल ही में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आशंका जताई थी, कि पाकिस्तान कुछ नापाक हरकत कर सकता है। जिसके बाद राजनाथ सिंह ने अपने एक संबोधन में सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पड़ोसी मुल्क किसी प्रकार दुस्साहस करता है तो इस बार परिणाम निर्णायक होंगे। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। जिसके बाद पाक में पूरी तरह से हड़कंप मच गया है। इसी बीच अब पाक के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने गीदड़भभकी दी है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाक मंत्री ने कहा कि “अगर भारत इस बार कोई झूठा ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो ईश्वर की कृपा से हम इसे कोलकाता तक ले जाएंगे। ऐसी खबरें हैं कि उनके (भारत) अपने लोगों या पाकिस्तानियों के माध्यम से एक झूठ भरे अभियान की योजना बनाई गई। इसमें कुछ शवों को कहीं डाल कर यह कहा गया कि वे आतंकवादी थे और उन्होंने ऐसा-ऐसा किया है।”
राजनाथ सिंह ने दी थी सख्त चेतावनी
राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “हमारा neighbour आजकल जो situation है उसमें कोई भी misadventure कर सकता है। अगर उसने ऐसा किया तो भारत का एक्शन unprecedented और decisive होगा।
आज हम सब एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। आज हम देख रहे हैं कि West Asia में बड़ा conflict चल रहा है। केरल के बहुत सारे लोग इन देशों में रहते और काम करते हैं, मगर उन्हें चिंता नहीं करनी है: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
— Rajnathsingh_in (@RajnathSingh_in) April 2, 2026
हमारी सरकार हर परिस्थिति में निपटने में सक्षम और तैयार है। यह समय पूरे देश के एकजुट होने का है। संकट के समय में भाजपा ने हमेशा देश का साथ दिया है। यह समय Party Politics करने का नहीं है, बल्कि सभी Political Parties को एक साथ आने का है”।






