---Advertisement---

India US Trade Deal: Donald Trump की दबाव रणनीति या बड़ी भूल; जानें क्या है जुर्माना प्लस 25 प्रतिशत टैरिफ के मायने; भारतीय शेयर बाजार भी हुआ धड़ाम

India US Trade Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन ही जुर्माना के साथ भारत पर 25 प्रतिशत के टैरिफ का ऐलान कर दिया था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 31, 2025 11:57 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

India US Trade Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन ही जुर्माना के साथ भारत पर 25 प्रतिशत के टैरिफ का ऐलान कर दिया था। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि उम्मीद की जा रही थी, भारत और अमेरिका के बीच एक ट्रेड डील को लेकर भी चर्चा थी, लेकिन अचानक Donald Trump ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया था। हालांकि टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने यह भी कहा कि “ट्रेड को लेकर भारत के साथ चर्चा चल रही है”। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत के लिए जुर्माना प्लस 25 प्रतिशत टैरिफ के क्या मायने है, और भारत को इससे कितना नुकसान हो सकता है।

India US Trade Deal के बाद क्या बोले Donald Trump

बता दें कि India US Trade Deal के बाद Donald Trump ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “हम अभी बातचीत कर रहे हैं और यह ब्रिक्स भी है। ब्रिक्स, जो मूलत अमेरिका विरोधी देशों का एक समूह है और भारत उसका सदस्य है… यह डॉलर पर हमला है और हम किसी को भी डॉलर पर हमला नहीं करने देंगे। तो यह आंशिक रूप से ब्रिक्स है और आंशिक रूप से व्यापार हमारा घाटा बहुत ज़्यादा था।

प्रधानमंत्री मोदी मेरे मित्र हैं, लेकिन वे हमारे साथ व्यापार के लिहाज़ से ज़्यादा कुछ नहीं करते। वे हमें बहुत कुछ बेचते हैं, लेकिन हम उनसे कुछ नहीं खरीदते। क्योंकि टैरिफ़ बहुत ज़्यादा है। दुनिया में उनका टैरिफ़ सबसे ज़्यादा है। अब, वे इसमें काफ़ी कटौती करने को तैयार हैं। लेकिन देखते हैं क्या होता है। हम अभी भारत से बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है”।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के क्या है मायने

गौरतलब है कि India US Trade Deal को लेकर कल अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बीते दिन भारत पर जुर्माना के साथ 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस टैरिफ के क्या मायने है, और भारत पर इसका कितना असर पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक मसलन, ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियां, टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री, मेटल और फार्मा कंपनीज पर ट्रंप के टैरिफ का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि भारत की तरफ से इसे लेकर प्रक्रिया तो आई लेकिन भारत ने बहुत ही सादगी के साथ जवाब दिया।

India US Trade Deal से शेयर मार्केट पर भी पड़ा असर?

मालूम हो कि India US Trade Deal का असर शेयर मार्केट पर भी देखने को मिला है। सेंसेक्स की बात करें तो सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया तो वहीं निफ्टी 0.14 प्रतिशत तक नीचे लुढ़क गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक लगातार मार्केट का ग्रॉफ ऊपर बढ़ रहा है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत इसपर अपनी कैसी प्रतिक्रिया देता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026