---Advertisement---

क्या भारत की बढ़ती साख से घबरा रहे Donald Trump? India-Pakistan War रुकवाने का जिक्र कर क्यों लूट रहे सारा मजमा?

भारत की बढ़ती साख क्या Donald Trump को खटक रही है? ये बड़ा सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप लगातार इंडिया-पाकिस्तान वॉर रुकवाने की क्रेडिट लेते हुए जल्दबाजी दर्शा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2025 11:42 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: कभी-कभी ज्यादा जल्दबाजी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाती है और संभावनाओं के कई नए द्वार खुल जाते हैं। India-Pakistan War के बाद कुछ ऐसा ही बयां होता नजर आ रहा है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप कुछ कदर बेचैन हैं को वो आधा दर्जन से ज्यादा बार वॉर रुकवाने की क्रेडिट ले चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का ये कदम कई सवालों को भी जन्म दे रहा है। वैश्विक शक्ति होना अपनी जगह ठीक है, लेकिन ऐसे कई दफा किसी घटनाक्रम का श्रेय लेना उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा रहा है। पूछा जा रहा है कि क्या Donald Trump भारत की बढ़ती साख से घबरा रहे हैं? पीएम मोदी को खुद के समांतर देख क्या उनकी बेचैनी बढ़ रही है? आइए हम आपको मौजूदा वक्त में मजमा लूट रहे ट्रंप के बयानों के बारे में बताते हैं।

India-Pakistan War रुकवाने का जिक्र कर Donald Trump क्यों लूट रहे मजमा?

दुनिया के नजर जिस बड़े घटनाक्रम पर थी, फिलहाल वो थम गया है। यहां बात भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग की हो रही है। लेकिन अमेरिका की इसमें अभी भी दिलचस्पी है और डोनाल्ड ट्रंप सारा मजमा अकेले लूट रहे हैं। Donald Trump ने फिर सीजफायर का श्रेय लेते हुए कहा है कि “जिस सौदे पर मुझे सबसे अधिक गर्व है, वह यह है कि हम भारत के साथ काम कर रहे हैं। हम पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं और हम गोलियों के बजाय व्यापार के माध्यम से संभावित परमाणु युद्ध को रोकने में सक्षम थे। हम व्यापार के माध्यम से ऐसा करते हैं। इसलिए मुझे इस पर बहुत गर्व है। कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है। लेकिन हमारे पास पाकिस्तान और भारत के बीच एक बहुत ही भयानक संभावित युद्ध चल रहा था। और अब, अगर देखें, तो वे ठीक कर रहे हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति आगे कहते हैं कि “पाकिस्तान के प्रतिनिधि अगले सप्ताह आ रहे हैं। हम भारत के साथ समझौता करने के बहुत करीब हैं। अगर वे एक-दूसरे के साथ युद्ध करने जा रहे हैं तो मुझे किसी के साथ समझौता करने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी।” Donald Trump का ये बयान दर्शाता है कि कैसे वो भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद सारा मजमा लूटते हुए अपनी साख और मजबूत करने की जुगत में लगे हैं।

क्या भारत की बढ़ती साख से घबरा रहे डोनाल्ड ट्रंप?

इसका पुख्ता जवाब तो नहीं दे सकते हैं, लेकिन कहीं ना कहीं इस संदर्भ में कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, भारत एक ऐसा देश है जहां स्थिर सरकार पिछले दशक भर में संपूर्ण एशिया में अपनी धाक जमा चुकी है। दूसरी ओर ये भी है कि भारत एकमात्र ऐसा देश रहा जिसने रूस के साथ-साथ यूक्रेन से भी संपर्क साधे रखा, जो देश की रणनीति को दर्शाता है। वहीं Donald Trump एकछत्र राज करने की नीति अपनाए हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की कोशिश है कि दुनिया में उनकी अलग धाक हो। यही वजह है कि भारत की बढ़ती साथ के बाद डोनाल्ड ट्रंप के रुख पर सवाल उठ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026