---Advertisement---

Israel-Hamas War: जंग के बीच फिलिस्तीनी राष्ट्रपति पर हमला, अंधाधुंध हुई गोलीबारी का वीडियो वायरल

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग का क्रम जारी है। बीतते समय के साथ ही जंग की शुरुआत हुए एक महीने से ज्यादा हो गए हैं। इस दौरान इजरायल और फिलिस्तीन की ओर से 10000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2023 12:50 अपराह्न

israel hamas war
Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग का क्रम जारी है। बीतते समय के साथ ही जंग की शुरुआत हुए एक महीने से ज्यादा हो गए हैं। इस दौरान इजरायल और फिलिस्तीन की ओर से 10000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसी जंग के बीच फिलिस्तीन से एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। दावा किया जा रहा है कि हमलावरों ने राष्ट्रपति को जान से मारने की कोशिश की है। बता दें कि इस हमले में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति बाल-बाल बचे हैं और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

वायरल हुआ वीडियो

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के काफिले पर हुए हमले का क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलिस्तीन 24/7 के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस घटना का वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अज्ञात हमलावर राष्ट्रपति के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। खबर है कि इस गोलीबारी की चपेट में आने से राष्ट्रपति महमूद अब्बास की सुरक्षा में तैनात एक बॉडीगार्ड की मौत भी हो गई है। राहत की बात ये है कि राष्ट्रपति अब्बास इस हमले के बाद भी पूर्ण रुप से सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

https://twitter.com/Palestine24_7/status/1722120205764370914

जारी है जंग का क्रम

इजरायल और हमास के बीच जंग का क्रम लगातार जारी है। बता दें कि हमास ने बीते 7 अक्टूबर को इजरायल पर रॉकेट दागे थे जिसके बाद से इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाज़ा में भीषण बमबारी की थी। दावा किया जा रहा है कि अब तक जंग की चपेट में आने से दोनों तरफ से 10000 से ज्यादा लोगों चुकी मौत हो चुकी है। वहीं इस जंग के थमने को लेकर किसी तरह के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इजरायल पहले ही बोल चुका है वो जंग के मैदान से नहीं भागने वाला और उसका एक मात्र लक्ष्य हमास का खात्मा ही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अभी आने वाले समय में जंग के इस क्रम को लगातार देखा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 4, 2026

Asim Munir

अप्रैल 4, 2026

Grade 3 Fatty Liver

अप्रैल 4, 2026

Viral Video

अप्रैल 4, 2026

Jhansi Video

अप्रैल 4, 2026

Sunanda Sharma

अप्रैल 4, 2026