---Advertisement---

Israel Iran Shadow War: इजरायल-ईरान के बीच युद्ध की आशंका को देखते हुए अमेरिका अलर्ट मोड पर, जानें पूरी खबर

Israel Iran Shadow War: इजरायल-हमास युद्ध अभी खत्म भी नही हुआ था कि इजरायल और ईरान में युद्ध की आशंका तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2024 3:27 अपराह्न

Israel Iran Shadow War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran Shadow War: इजरायल-हमास युद्ध अभी खत्म भी नही हुआ था कि इजरायल और ईरान में युद्ध की आशंका तेज हो गई है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो तीसरे विश्व युद्ध का खतरा भी बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि इजरायल -हमास युद्ध बीते 6 महीने से जारी है। बता दें कि इसे देखते हुए अमेरिका भी हाई अलर्ट पर आ गई है। इससे पहले भी दोनों देश एक दूसरे के ऊपर हमले कर चुके है लेकिन दोनों हमले को अंजाम देने से इंकार करते रहे है। यही वजह है कि दोनों के संघर्ष को ‘शेडो वॉर’ कहा जाता है।

इजरायल-ईरान के बीच हाल ही में क्या हुआ?

आपको बता दें कि बीते हफ्ते इजरायली विमानों ने सीरिया में ईरानी दूतावास पर एयरस्ट्राइक की जिसमें ईरान के 7 कर्मियों की मौत हो गई। इस हमले में कुद्स फोर्स के एक कमांडर जनरल मोहम्मद रेजा जहेदी की मौत हो गई थी।। इसके बाद से ही ईरान इजारयल पर आग बबूला है। ईरान ने इजारयल पर हमले की धंमकी दे दी है। इस हमले को लेकर दुनियाभर के कई देशों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि इजरायल- हमास जंग में ईरान शुरू से ही हमास का समर्थन करता रहा है। ईरान द्वारा जंग की धमकी दी जाने के बाद से ही इजरायल अलर्ट पर आ गया है। इजरायल ने अपने लड़ाकू सैनिकों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है। साथ ही रिजर्व फोर्स को बुला लिया है।

इजरायल-ईरान जंग की आशंका के बीच अमेरिका अलर्ट पर

बता दें कि पूरी दुनिया इजरायल-ईरान जंग की आशंका एक चिंता का विषय बना हुआ है। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो तीसरा विश्व युद्ध का खतरा बढ़ जाएगा। इसी को लेकर अमेरिका अलर्ट मोड में आ गया है। बिडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अमेरिका ईरान से खतरों के खिलाफ इजरायल की रक्षा का पूरा समर्थन करता है। हमारी टीमें तब से नियमित और निरंतर संपर्क में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan Conflict

फ़रवरी 27, 2026