---Advertisement---

London Protest: लंदन की सड़कों पर उतरे 1 लाख से अधिक लोग; कौन है Tommy Robinson जिसने उड़ाई यूके सरकार की नींद, क्या भारत पर पड़ेगा इसका असर?

London Protest: विश्व के परिदृश्य तेजी से बदलता दिख रहा है, जिसने कई देशों की नींद उड़ा दी। जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 14, 2025 11:57 पूर्वाह्न

London Protest
Follow Us
---Advertisement---

London Protest: विश्व के परिदृश्य तेजी से बदलता दिख रहा है, जिसने कई देशों की नींद उड़ा दी। पहले बांग्लादेश, फिर नेपाल, फ्रांस, जापान और अब लंदन की सरकार के खिलाफ लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है। बता दें कि लंदन की सड़कों पर बीते दिन 1 लाख से अधिक की संख्या में यूके सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखी गई। बता दें कि 1 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने London Protest में हिस्सा लिया।

London Protest में उतरे 1 लाख से अधिक लोग

जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन के कट्टरपंथी नेता Tommy Robinson की तरफ से इस London Protest को आयोजित किया गया था। जिसमे 1 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। ये मार्च ब्रिटेन में प्रवासियों के होटलों के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ, इसमें शामिल लोगों ने यूनियन जैक और लाल-सफेद सेंट जॉर्ज क्रॉस झंडे लहराए। कुछ लोगों ने अमेरिकी और इज़राइली झंडे भी दिखाए। हालांकि इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बहस हुई और झड़प भी देखने को मिली। London Protest के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या ब्रिटेन सरकार भी खतरे में है, क्योंकि जिस तरह दुनिया के देशों में सत्ता परिवर्तन देखा जा रहा है, उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

कौन है Tommy Robinson?

अगर Tommy Robinson की बात करें तो रॉबिन्सन (असल नाम स्टीफन यैक्सले-लेनन) इंग्लिश डिफेंस लीग के संस्थापक हैं और ब्रिटेन के सबसे बड़े फार-राइट चेहरों में गिने जाते हैं. उनके समर्थकों ने “स्टॉप द बोट्स”, “सेन्ड देम होम” और “वी वांट आवर कंट्री बैक” जैसे नारे लगाए। अमेरिकी अरबपति ने भी Robinson का समर्थन किया।

London Protest से क्या भारत पर पड़ेगा इसका असर?

गौरतलब है कि London Protest के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। बता दें कि बड़ी संख्या में भारतीय यके और लंदन में रहते है। वहीं अब इस प्रोटेस्ट के बाद सवाल यह उठ रहा है कि किया इस आंदोलन का भारत पर इसका इसका असर पड़ेगा, अगर हां तो क्या यूके में भारतीयों को दिक्कत आ सकती है। हालांकि यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि आंदोलन किस और जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 26, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 26, 2026

Anil Chauhan

अगस्त 26, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 25, 2026

H-1B Visa

अगस्त 25, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 24, 2026