---Advertisement---

Los Angeles में उड़ीं लोकतंत्र की धज्जियां! दुनिया को नसीहत देने वाले ट्रंप के शासन में पत्रकार पर चली गोली; वीडियो वायरल

उग्र हो रहे Los Angeles Protest के दौरान अमेरिकी पुलिस ने एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को गोली मार दी। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। वायरल वीडियो को देख यूजर्स ट्रंप प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 9, 2025 1:46 अपराह्न

Los Angeles Protest
Follow Us
---Advertisement---

Los Angeles Protest: मशहूर अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स की स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। अमेरिकी आवाम सड़कों पर है और ट्रंप शासन के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। इसी बीच लॉस एंजिल्स प्रोटेस्ट से जुड़ा एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में US Police एक पत्रकार को गोली मारते कैमरे में कैद हो गई है। Los Angeles Protest के दौरान सरेआम लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने से जुड़ा ये मामला अब विश्व के कोने-कोने तक पहुंच गया है। सवाल Donald Trump पर उठ रहे हैं। वो ट्रंप जो दुनिया को नसीहत देते हैं, आज उनके शासन काल में सरेआम पत्रकार पर गोली चलाई जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने नई संभावनाओं को जन्म दे दिया है।

सुर्खियों में छाए Los Angeles Protest के दौरान पत्रकार पर चली गोली!

पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार ढ़ंग से कवर कर रहीं ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार लॉरेन टोमासी अमेरिकी पुलिस के निशाने पर आ गईं। US Police ने लॉस एंजिल्स प्रोटेस्ट के दौरान 9न्यूज से जुड़ीं ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को निशाने पर ले लिया। वायरल वीडियो में US पुलिस महिला पत्रकार के पैर में गोली मारते देखी जा सकती है। Los Angeles Protest का कवरेज कर रहीं महिला पत्रकार अभी कुछ सोच-समझ पाती कि तब तक अमेरिकी पुलिस ने निशाना लगा लिया। पैर में गोली लगने से पत्रकार लॉरेन टोमासी औंधे मुंह गिर पड़ीं और कवरेज रुक गई। 30 सेकेंड का ये वीडियो ट्रंप शासन के कार्यकाल पर धब्बा के समान है। वो Donald Trump जो दुनिया में जाकर नसीहत देते हैं। उनके शासन काल में सरेआम लोकतंत्र की उड़ती धज्जियां कई सवालों को जन्म दे रही हैं।

शांतिपूर्ण ढ़ंग से शुरू हुआ लॉस एंजिल्स प्रोटेस्ट हुआ उग्र!

मालूम हो कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स की सड़कों पर इमिग्रेशन छापों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू हुए थे। देखते ही देखते मामला गरमाया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन अब उग्र हो चुका है। ट्रंप शासन द्वारा अवैध प्रवासियों पर हुई कार्रवाई के बाद Los Angeles Protest में शामिल प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया। US Police पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पटाखें और पत्थर तक फेंके गए। यही वजह है कि Donald Trump ने खुद मामले में दखल देकर प्रदर्शनकारियों को हिदायत दी। हालांकि, मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और लॉस एंजिल्स प्रोटेस्ट का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026