---Advertisement---

China controversial Map: चीन के नए विवादित नक्शे पर भड़के कई देश, खूब सुनाई खरी खोटी

China controversial Map: चाइना के नए विवादित नक्शे पर विवाद जारी है। कई देशो में चीन के नए नक्शे पर आपत्ति जताई है। इन देशों ने चीन को कड़ी चेतावनी भी दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 1, 2023 1:30 अपराह्न

China controversial Map
Follow Us
---Advertisement---

China controversial Map: चीन द्वारा जारी नए नक्शे पर विवाद लगातार जारी है। दूसरे देशों के क्षेत्रों को अपने हिस्से में दिखाए जाने को लेकर कई देश भड़क उठे हैं। भारत के विरोध के बाद चार अन्य देशों ने भी चीन के नए विवादित नक्शे पर विरोध जताया है। इनमें फिलीपीन्स, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान जैसे देश शामिल हैं, जिन्होंने चीन के इस नक्शे को मानने से इनकार कर दिया है। इन देशों का कहना है की चीन पहले भी अपनी विस्तवावादी नीति के चलते ऐसी हरकतें करता आया है, लेकिन हम चीन की इस नीति का कड़ा विरोध करते हैं। सभी देशों ने चीन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है।

मलेशिया-फिलीपींस ने नए नक्शे को किया अस्वीकार

फिलीपींस सरकार ने गुरुवार (31 अगस्त) को एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने चीन के नए मानचित्र को “अस्वीकार” कर दिया है। क्योंकि इसमें दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्रों के आसपास एक धराशायी रेखा शामिल थी, जो 2016 में एक अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले के अधीन था, जो मनीला के पक्ष में पाया गया था। वहीं, मलेशियाई सरकार ने इसके विरोध में कहा, “मलेशिया दक्षिण चीन सागर में चीन के दावों को मान्यता नहीं देता है।”

भारत ने नए नक्शे पर जताई कड़ी आपत्ति

चीन के नए नक्शे को लेकर सबसे पहले भारत ने विरोध दर्ज करवाया था। भारत के विदेश सचिव अरिंदम बागची ने एक बयान में कहा था, “हमने चीन के तथाकथित 2023 ‘मानक मानचित्र’ पर चीन के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जो भारत के क्षेत्र पर दावा करता है। हम इन दावों को खारिज करते हैं क्योंकि इनका कोई आधार नहीं है।”

चीन ने अरुणाचल को अपना हिस्सा दिखाया

बता दें कि चीन ने अपना नया नक्शा जारी कर विवाद खड़ा कर दिया है। नए नक्शे में चीन ने भारत समेत कई देशों के हिस्सों को अपना बताया है। 28 अगस्त को जारी मानचित्र में चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा दिखाया है। जबकि, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को भी चीन ने अपने क्षेत्र में शामिल किया है। चीन ने वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया और ब्रुनेई दक्षिण चीन सागर क्षेत्रों पर भी अपना दावा किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026