---Advertisement---

‘सिर्फ 10 मिनट में 160 एयरस्ट्राइक..,’ लेबनान की तबाही देख छलके Mia Khalifa के आंसू, वीडियो जारी कर अमेरिका-इजरायल को लताड़ा

लेबनान में तबाही का मंजर देख Mia Khalifa के आंसू छलक पड़े हैं। मिया खलीफा ने वीडियो साझा कर अमेरिका-इजरायल को इस हमले की दोषी ठहराते हुए लताड़ लगाई है। उन्होंने दुनिया को आगे आने और शांति कायम करने की दिशा में प्रयास करने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 9, 2026 6:24 अपराह्न

Mia Khalifa
Follow Us
---Advertisement---

Mia Khalifa: सीजफायर का ऐलान होने के बावजूद इजरायल का बगावती रुख देखने को मिला। लेबनान में इसी क्रम में आईडीएफ की ओर से भीषण हमला किया गया। मुल्क में इस कदर तबाही मची कि स्थिति देख मिया खलीफा के आंसू भी छलक उठे। पोर्न स्टार रहीं मिया खलीफा ने लेबनान में हुए भीषण हमले को लेकर तल्ख प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका-इजरायल को इस हमले के लिए दोषी ठहराते हुए आतंकवादी, फासीवादी राज्य बताया है। मिया खलीफा ने भावुक भरा वीडियो जारी कर दुनिया से इस तबाही पर रोक लगाने की अपील की है।

लेबनान में तबाही का मंजर देख छलके Mia Khalifa के आंसू

आईडीएफ की ओर से किए हमलों की चपेट में आने से लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण तबाही देखने को मिली है। तबाही का मंजर देख मिया खलीफा भी खुद को नहीं रोक पाईं।

 

View this post on Instagram

 

पोर्न स्टार रहीं मिया खलीफा ने वीडियो पोस्ट कर अमेरिका-इजरायल को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि महज 10 मिनट में 160 से अधिक एयरस्ट्राइक कर बेरूत को बर्बाद कर दिया गया। प्रतिद्वंदी देश आवासीय इलाकों, स्कूलों, बाजारों आदि को निशाना बनाकर मासूमों की जान ले रहे हैं। मिया खलीफा ने लेबनान में हुए हमले को आतंकवाद करार देते हुए इसे अपराध बताया है। लेबनानी-अमेरिकी हस्ती ने अमेरिका और इजरायल को आतंकवादी, फासीवादी राष्ट्र बताते हुए दोनों पर निशाना साधा है। साथ ही दुनिया के अन्य देशों से दखल देने की भावुक अपील की है।

सीजफायर की घोषणा के बाद लेबनान पर भीषण हमला!

इजरायल ने बगावती रुख अपनाते हुए लेबनान पर भीषण हमला किया है। दरअसल, यूएस-इजरायल-ईरान वॉर पर विराम लगाने के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ। हालांकि, अमेरिका-इजरायल लेबनान को सीजफायर समझौते से अलग मानते हैं। इसी क्रम में आईडीएफ ने लेबनान में 100 से अधिक मिसाइलें दाग दीं। भीषण हमले की चपेट में आने से 250 से अधिक लेबनानियों की मौत होने की खबर है। विभत्स स्थिति को देखते हुए ही मिया खलीफा ने वैश्विक शक्तियों का ध्यान लेबनान की ओर से केंद्रित करने की कोशिश की है। मिया खलीफा समेत तमाम एक्टिविस्ट युद्ध खत्म करने की मांग कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026