---Advertisement---

Middle East News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Donald Trump ने Iran को चेताया; कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, क्या भारत पर पड़ेगा इसका असर?

Middle East News: अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर भी किसी तरह की सहमति नहीं बनने के कारण दोनों के बीच लगातार टेंशन बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2025 11:38 पूर्वाह्न

Middle East News
Follow Us
---Advertisement---

Middle East News: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ रहा है, जिसने पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है, एक तरफ जहां इजरायल और हमास के बीच लगातार जंग जारी है, तो वहीं इजरायल और ईरान के बीच भी मतभेद शुरू हो गया है। इसके अलावा अब इसमे अमेरिका की एंट्री हो गई है। दरअसल Iran परमाणु हथियार को बनाने के बेहद नजदीक है, और अमेरिकी राष्ट्रपति नेे इसे लेकर ईरान को चेताया है। इसके अलावा अमेरिका ने ईरान से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। इन सभी टेंशन के बीच कच्चें दामों में भारी उछाल देख गया है, जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है क्या भारत पर इसका असर पड़ेगा। आईए जानते है इसस जुड़ी सभी अहम जानकारी।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Donald Trump ने Iran को चेताया

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर भी किसी तरह की सहमति नहीं बनने के कारण दोनों के बीच लगातार टेंशन बढ़ गई है। बताते चले कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी कर्मियों को मध्य पूर्व से बाहर ले जाया जा रहा है क्योंकि “यह एक खतरनाक स्थान हो सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देगा। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका अपने इराकी दूतावास को आंशिक रूप से खाली करने की तैयारी कर रहा है तथा क्षेत्र में बढ़े सुरक्षा जोखिमों के कारण सैन्य आश्रितों को मध्य पूर्व के आसपास के स्थानों को छोड़ने की अनुमति देगा। यानि यह साफ है आने वाले समय में मिडिल ईस्ट में और तनाव बढ़ सकता है, जो अपने आप में एक चिंता का विषय है।

कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों का क्या भारत पर पड़ेगा असर?

जानकारी के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चें तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, मालूम हो कि भारत बड़ी मात्रा में मिडिल ईश्ट से कच्चा तेल मंगवाता है। वहीं कीमतें बढ़ने के कारण सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इसका भारत पर असर पड़ सकता है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर मीडिल ईस्ट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है, तो भारत के वाप रूस के तौर पर विकल्प होगा, यानि वह और अधिक मात्रा में रूस से तेल खरीदेगा। हालांकि यह अनुमान लगाना अभी थोड़ा जल्दी होगा कि भारत पर इसका क्या असर पड़ने वाला है। हालांकि मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रही टेंशन ने दुनिया की चिंता बढ़ा ही है, इसके साथ ही ईरान ने साफ कह दिया है कि वह परमाणु हथियार बनाने की और अग्रसर है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026