---Advertisement---

पाकिस्तान के पूर्व PM पर लगे गंभीर आरोप, महिला बोली-‘ Imran Khan चलाते थे सेक्स रैकेट, कई बच्चों का किया शोषण’

Imran Khan: काशाना वेलफेयर हाउस की पूर्व सुपरिटेंडेंट अफशा लतीफ ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 18, 2023 4:35 अपराह्न

Imran Khan Sex Racket Allegations
Follow Us
---Advertisement---

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। तोशाखाना केस में जेल जाने के बाद अब उन पर एक और गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप एक अनाथ बच्चों के वेलफेर सेंटर की पूर्व सुपरिटेंडेंट ने लगाए हैं। पूर्व सुपरिटेंडेंट ने इमरान खान और उनकी बीवी बुशरा बीबी पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है।

पूर्व सुपरिटेंडेंट का कहना है की प्रधानमंत्री रहते इमरान खान ने कई बच्चियों का योन शोषण किया, जिनमें से कइयों की हत्या भी हो चुकी है। पूर्व सुपरिटेंडेंट के इस आरोपों के बाद पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है।

‘इमरान ने किया कई बच्चियों का यौन शोषण’

समाचार वेबसाइट आज तक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान पर ये आरोप काशाना वेलफेयर हाउस की पूर्व सुपरिटेंडेंट अफाशा लतीफ ने लगाए हैं। आज तक ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है की इमरान खान और उनकी तीसरी बीवी बुशरा बीबी पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व सुपरिटेंडेंट अफाशा लतीफ का दावा किया है की जब इमरान खान प्रधानमंत्री थे, तब उनके घर पर कई अनाथ बच्चियों को भेजा जाता था। जहां उनका योन शोषण होता था।

कई लड़कियों की हो चुकी है हत्या 

अफाशा लतीफ ने पाकिस्तानी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसी कई बच्चियां थी, जिनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। अफाशा ने बताया कि इमरान के घर जाने वाली बच्चियों को डराया और धमकाया जाता था। उन्हें अपना मुंह न खोलने के निर्देश दिए जाते थे। अगर कोई बच्ची यह बात किसी को बता भी देती थी, तो उसकी हत्या कर दी जाती थी।

अफाशा लतीफ का पत्र हो रहा वायरल

इंटरव्यू में अफाशा ने बताया कि यह सब कुछ इमरान की बीवी बुशरा बीबी के कहने पर होता था। जहां, इमरान खान अपने करीबियों संग बच्चियों का योन शोषण करते थे। इस पूरे मामले को लेकर अफाशा का एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने इमरान की काली करतूतों का खुलासा किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK,  INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026