---Advertisement---

Colorado Terror Attack का फलस्तीन कनेक्शन! Shashi Tharoor ने Marco Rubio के सुर में मिलाए सुर, जानें ट्रंप प्रशासन का पक्ष

अमेरिका में Colorado Terror Attack का फलस्तीन कनेक्शन सामने आया है। इसके बाद कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio के सुर में सुर मिलाते हुए आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताया है और इन्हें जड़ से समाप्त करने की बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 2, 2025 11:42 पूर्वाह्न

Colorado Terror Attack
Follow Us
---Advertisement---

Colorado Terror Attack: बड़ा अपडेट ये है कि अमेरिका के कोलोराडो राज्य में हुए आतंकी हमले का फलस्तीन कनेक्शन सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कोलोराडो टेरर अटैक के हमलावर ने फ्री फलस्तीन का नारा देकर पेट्रोल बम फेका। इस पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है। शशि थरूर ने Colorado Terror Attack को कायरतापूर्ण हरकत बताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की सुर में सुर मिलाए हैं। Shashi Tharoor ने कहा है कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम इस लड़ाई में अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ हैं। कोलोराडो टेरर अटैक को लेकर ट्रंप प्रशासन की ओर से संघीय जांच एजेंसी (FBI) के निदेशक काश पटेल का भी आधिकारिक पक्ष आया है जिसमें जांच की बात कही गई है।

Shashi Tharoor ने Colorado Terror Attack के बाद दी प्रतिक्रिया!

चर्चित भारतीय सांसद शशि थरूर ने अमेरिका में कोलोराडो टेरर अटैक के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश पहुंचे कांग्रेस सांसद ने कहा है कि “भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आज कोलोराडो के बोल्डर में हुए आतंकी हमले के बारे में जानकर चिंता हुई। हमें राहत मिली है कि इसमें किसी की जान नहीं गई। हम सभी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के इस विचार से सहमत हैं कि हमारे देशों में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।” शशि थरूर ने साफ तौर पर Colorado Terror Attack में शामिल आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही है, ताकि फिर कोई ऐसा कुकृत्य करने की गफलत ना पाले।

कोलोराडो टेरर अटैक पर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का पक्ष

भारतीय मूल के काश पटेल फिलहाल ट्रंप प्रशासन की ओर से कोलोराडो में हुए आतंकी हमले पर बारीकी से निगरानी रखे हुए हैं। FBI निदेशक काश पटेल ने Colorado Terror Attack को लेकर कहा है कि “इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना 13वीं स्ट्रीट और पर्ल स्ट्रीट के चौराहे पर हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस और एफबीआई एजेंट मौके पर मौजूद हैं और सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।” बता दें कि बीते दिन एक फलस्तीन समर्थक ने फ्री फलस्तीन का नारा देते हुए कोलोराडो में स्थित बोल्डर के पर्ल स्ट्रीट मॉल में आतंकी हमले को अंजाम दिया। कोलोराडो टेरर अटैक में कई लोग घायल हुए हैं जिसके बाद जांच का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026