---Advertisement---

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी और Putin के गले मिलते ही भभक उठे Zelenskyy, रूसी नेता को बताया खूनी; जानें डिटेल

PM Modi Russia Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते दिन रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात की।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 9, 2024 4:18 अपराह्न

PM Modi Russia Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Russia Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते दिन रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन को गले भी लगाया और इसकी तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा की। भारतीय पीएम और रूसी राष्ट्रपति के बीच हुई ये खास मुलाकात (PM Modi Russia Visit) यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) को नहीं पसंद आई और उन्होंने इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी मिसाइल ने यूक्रेन के सबसे बड़े बच्चों के अस्पताल पर हमला किया, जिसका निशाना युवा कैंसर मरीज थे। इसी दौरान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) के नेता को, दुनिया के सबसे बड़े खूनी अपराधी को गले लगाते देखना एक बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए विनाशकारी झटका है।

PM Modi के रूस दौरे को लेकर Zelenskyy की प्रतिक्रिया

दुनिया के सबसे बड़े देश और पूर्वी यूरोप से लेकर उत्तरी एशिया तक फैले रूस की स्थिति इन दिनों एकदम अलग हो चुकी है। रूस को पश्चिमी देशों के अलावा अमेरिका जैसे समृद्ध और शक्तिशाली देश का विरोध झेलना पड़ रहा है। इसका प्रमुख कारण है रूस-यूक्रेन का युद्ध। हालाकि इसी युद्ध और तमाम विरोध के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस का दौरा किया है और रूसी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान रूसी राष्ट्रपति को गले भी लगाया जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की भभक पड़े।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कहा कि “यूक्रेन में आज रूस के क्रूर मिसाइल हमले के कारण 37 लोग मारे गए, जिनमें से 3 बच्चे भी थे और 170 लोग घायल हुए। रूसी मिसाइल ने यूक्रेन के सबसे बड़े बच्चों के अस्पताल पर हमला किया, जिसका निशाना युवा कैंसर मरीज थे। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) के नेता (पीएम मोदी) को ऐसे दिन मॉस्को में दुनिया के सबसे खूनी अपराधी (राष्ट्रपति पुतिन) को गले लगाते देखना एक बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए विनाशकारी झटका है।” यूक्रेन के चीफ द्वारा दी गई इस प्रतिक्रिया को लेकर अब खूब खबरें बन रही हैं।

रूस-यूक्रेन वार को लेकर भारत का स्टैंड

रूस और यूक्रेन के बीच 1 वर्ष से ज्यादा समय से युद्ध का क्रम लगातार जारी है। इस दौरान दोनों देशों के आम नागरिकों व सैनिकों ने अपनी जान गवाई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भले ही पीएम मोदी के रूस दौरे को लेकर खफा हैं, लेकिन भारत ने कभी भी युद्ध को बढ़ावे देने या युद्ध में रूस का समर्थन नहीं किया है।

भारत की ओर से स्वयं पीएम मोदी व विदेश विभाग की ओर से कई बार रूस-यूक्रेन युद्ध को बंद करने की अपील की जा चुकी है। पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भी कह चुके हैं कि युद्ध के मैदान में लड़ते हुए कोई समाधान नहीं खोजा जा सकता है। भारत सदैव से क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता सहित संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने के पक्ष में रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026