---Advertisement---

Russia Earthquake: क्या दुनिया में मचने वाली है तबाही ? 8.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानें सबकुछ

Russia Earthquake: रूस में बुधवार की सुबह कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी जापान, अमेरिका समेत कई देशों की नींद उड़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 30, 2025 11:04 पूर्वाह्न

Russia Earthquake
Follow Us
---Advertisement---

Russia Earthquake: रूस में बुधवार की सुबह कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी जापान, अमेरिका समेत कई देशों की नींद उड़ा दी है। दरअसल आज सुबह रूस के कामचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया। जिससे भारी तबाही की खबरे सामने आ रही है। गौरतलब है कि प्रशांत महासागर में आए भूकंप के कारण सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं खबर तो यह भी सामने आ रही है कि जापान के समुद्री तट पर काफी ऊंची लहरे देखी जा रही है।

समुद्र के आसपास के रहने वाले लोगों को एतिहातन वहां से हटाया जा रहा है कि ताकि अगर कोई अनहोनी होती है, तो ज्यादा जान माल का नुकसान ना हो। जिसने बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या दुनिया में फिर तबाही मचने वाली है। वहीं इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्र डोनाल्ड ट्रंप ने भी जानकारी दी है। इसके अलावा सवाल भी है कि क्या भारत पर भी इसका असर पड़ेगा।

Russia Earthquake को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

आपको बता दें कि Russia Earthquake अलर्ट के बाद अमेरिका और जापान के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नेशनल सुनाामी वॉर्निंग सेंटर ने अल्यूशियन आईलैंड के कुछ हिस्सों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा जापान में भी सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि

“प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी निगरानी जारी है। जापान भी खतरे में है। नवीनतम जानकारी के लिए कृपया https://tsunami.gov पर जाएँ। मज़बूत रहें और सुरक्षित रहें”!

अमेरिका, जापान में सुनामी के अलर्ट से बढ़ी टेंशन

बता दें कि Russia Earthquake के बाद अब सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है, जापान के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरे देखी जा रही है, जिसने चिंता को और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस प्रकार से लगातार भूंक आ रहा है, आने वाले समय में दुनियाभर में स्थिति भयावह होने जा रही है कि वहीं जापान, अमेरिका और रूस के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद कठिन होने जा रहे है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। वहीं कई ऐसी वीडियो भी वायरल हो रही है, जहां इमारतें हिलती हुई दिखाई दे रही है।

Russia Earthquake से क्या भारत पर पड़ेगा इसका असर?

बता दें कि Russia Earthquake समेत कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या भारत पर भी इसका असर पड़ने वाला है, तो हम आपको बता दें कि NCOIS ने जल्द ही एक जानकारी साझा की जिसमें कहा गया कि इस भूकंप से भारत को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। वहीं भारत के लिए किसी प्रकार का अलर्ट नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asim Munir

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

S Jaishankar

मार्च 9, 2026