---Advertisement---

क्यों पाकिस्तान में आतंकियों की मौत पर Colombia सरकार ने जताया था शोक? कांग्रेस नेता Shashi Tharoor की कड़ी प्रतिक्रिया आई सामने; जानें पूरी डिटेल

Shashi Tharoor दुनिया भर में लगातार भारत का पक्ष मजबूती से रख रहे है, इसी बीच कोलंबिया में मीडिया को संबोधित करते हुए कई जानकारी दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 30, 2025 11:16 पूर्वाह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: पांच देशों के बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर कांग्रेस सांसद शशि थरूर लगातार एक्शन मोड में नजर रहे है। वह जिस देश में भी जा रहे है, वह भारत का पक्ष मजबूती से रख रहे है, साथ ही वह पाकिस्तान के काली करतूतों को भी उजागर कर रहे है। वहीं कल यानि 29 मई को थरूर कोलंबिया पहुंचे जहां उन्होंने मी़डिया से बात करते हुए Colombia पर सरकार खड़ा करते हुए कहा कि “हम कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया से थोड़े निराश थे, जिसने आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में हुई जानमाल की हानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की”।

Colombia सरकार की प्रतिक्रिया से Shashi Tharoor ने जताई नाराजगी

कोलंबिया में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने कहा कि “हम यहां समझ की तलाश में हैं। हमें लगता है कि शायद स्थिति को पूरी तरह से नहीं समझा गया था जब वह एक बयान (कोलंबिया ने आतंकवाद के ठिकानों पर भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में हुई मौतों के लिए संवेदना व्यक्त की) दिया गया था। समझ हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम एक ऐसा देश हैं जो वास्तव में दुनिया में रचनात्मक प्रगति के लिए एक ताकत रहा है।

हम निश्चित रूप से उम्मीद करते हैं कि अन्य सरकारें उन लोगों से कहेंगी जो आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह और संरक्षण देते हैं कि वे ऐसा करना बंद करें। यह वास्तव में बहुत मददगार होगा, चाहे सुरक्षा परिषद में हो या उसके बाहर।”

शशि थरूर ने भी चीन पर भी उठाए गंभीर सवाल

गौरतलब है कि Colombia मे मीडिया को संबोधित करते हुए Shashi Tharoor ने कहा कि “हम इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि चीन पाकिस्तान के सभी रक्षा उपकरणों का 81 प्रतिशत आपूर्ति करता है। रक्षा एक विनम्र शब्द है, पाकिस्तानी सैन्य उपकरण। इनमें से अधिकांश रक्षा के लिए नहीं बल्कि हमले के लिए हैं। हर संप्रभु देश को ऐसा करने का अधिकार है। चीन की बेल्ट एंड रोड पहल में सबसे बड़ी परियोजना पाकिस्तान में है, जिसे तथाकथित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा कहा जाता है, जो चीन को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के एक बंदरगाह से जोड़ने वाला एक राजमार्ग गलियारा है, जो पश्चिमी चीन में अपेक्षाकृत तेज़ी से और किफ़ायती तरीके से माल परिवहन की अनुमति देता है।

हम इस बात से अवगत हैं, और हमारी चिंता पाकिस्तानी लोगों के विकास को आगे बढ़ाने के अधिकारों से नहीं है। बेशक, वे ऐसा कर सकते हैं, जिसमें चीन के साथ साझेदारी भी शामिल है। हमारा झगड़ा केवल हमारे खिलाफ़ आतंक के प्रसार से है”। मालूम को थरूर लगातार विदेशों में भारत का पक्ष बहुत मजबूती से रख रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 17, 2026