---Advertisement---

अफगान की Taliban सरकार ने महिलाओं के लिए जारी किया तुगलकी फरमान, प्रार्थना के दौरान एक दूसरे को नहीं सुन पाएंगी महिलाएं; नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया

Taliban Latest Ban: अफगान की तालिबानी सरकार ने महिलाओं के लिए एक फतवा जारी किया है। जिसके बाद पूरी दुनिया में महिलाओं के अधिकार को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 30, 2024 4:50 अपराह्न

Taliban Latest Ban
Follow Us
---Advertisement---

Taliban Latest Ban: अफगान की Taliban सरकार ने महिलाओं के लिए एक फतवा जारी किया है। जिसके बाद पूरी दुनिया में महिलाओं के अधिकार को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है। दरअसल Taliban सरकार (Taliban Latest Ban) ने यह आदेश दिया है कि प्रार्थना के दौरान एक से अधिक महिलाएं एक दूसरों को नहीं सुन पाएंगी। बता दें कि इसे लेकर अब महिलाएं अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रही है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा माजरा (Taliban Latest Ban)।

एक दूसरे की आवाज नहीं सुन पाएंगी अफगानी महिलाएं

AMU TV के अनुसार तालिबान के मंत्री मोहम्मद खालिद हनफी एक ने एक ऑडियो बयान जारी कर यह आदेश दिया है। बता दें कि हनफी तालिबान सरकार में उप प्रधानमंत्री और उपदेश एवं सदाचार मंत्री है। जारी ऑडियो में उप प्रधानमंत्री ने कहा कि एक साथ 1 से अधिक महिलाएं प्रार्थना नहीं कर सकती है। रिपोर्टस के अनुसार हनफी ने कहा कि “महिला की आवाज को आवरा समझा जाता है जिसका मतलब है ढका जाना चाहिए, और सार्वजिनक रूप से दिखाई नहीं देना चाहिए। चाहे वह अन्य महिलाओं के बीच ही क्यों न हो”। बताते चले कि महिलाओं को पहले से ही सार्वजनिक तौर पर बोलने की इजाज़त नहीं है (Taliban Latest Ban)।

नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया

इस खबर के सामने आने के बाद से ही महिलाएं जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। एक यूजर ने लिखा कि

“बेहतर होगा कि पुरुषों की आंखों पर पट्टी बांध दी जाए और उन्हें कानों में प्लग पहना दिया जाए क्योंकि वे महिलाओं और लड़कियों के सामने रहने में असमर्थ हैं। तालिबान कूड़ा है”। एक और यूजर ने लिखा कि

“उनके चेहरे धुंधले कर दो! आप संभावित रूप से उन्हें खतरे में डाल रहे हैं। मुस्लिम देश इस स्त्रीद्वेषी उत्पीड़न के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं”? वहीं एक और यूजर्स ने लिखा कि

“यह महिलाएं कितनी बहादुर है। लेकिन इस पर वैश्विक ध्यान कितना कम है”।

Afghanistan में महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लागू

मालूम हो कि अफगान की तालिबान सरकार ने महिलाओं पर कई तरह का पाबंदी लागू कर रखी है।, जिसमे महिलाएं कितना बोलेंगी, किसके साथ बाहर निकलेंगी, किसके साथ बैठेंगी समेत कई तरह के प्रतिबंध शामिल है। (Taliban Latest Ban) मालूम हो कि साल 2021 में अफगान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। जिसके बाद से ही Afghanistan में तालिबान सरकार का कब्जा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026