---Advertisement---

UAE-Iran-Relation: अमेरिका के बाद इस पड़ोसी देश ने ईरान से तोड़ा नाता, भीषण युद्ध के मिले संकेत, जानें सबकुछ

UAE-Iran-Relation: यूएई और ईरान के बीच एक बार फिर तनातनी शुरू हो गई है। जिसके बाद एक बार फिर युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2026 12:11 अपराह्न

UAE-Iran-Relation
Follow Us
---Advertisement---

UAE-Iran-Relation: यूएई और ईरान के बीच एक बार फिर तनातनी शुरू हो गई है। दरअसल UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से देश की ओर दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। पहली मिसाइल देश की समुद्री सीमा के बाहर गिरी, जबकि दूसरी मिसाइल देश की समुद्री सीमा के अंदर गिरी।

जिसके बाद यूएई की तरफ से तगड़ा एक्शन लिया गया है और ईरान से सभी प्रकार की डील और रिश्ता तोड़ दिया गया है। इसकी जानकारी खुद यूएई के विदेश मंत्रालय में कम्युनिकेशंस डायरेक्टर अफरा अलर हामेली ने इसकी जानकारी दी गई है। वहीं अब इसे लेकर कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या एक बार फिर युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है।

UAE-Iran-Relation में आई दरार

विदेश मंत्रालय (MoFA) के स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर, अफरा अल हामेली ने संयुक्त अरब अमीरात और ईरान के बीच आर्थिक संबंधों की स्थिति को लेकर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। अल हामेली ने इस बात को फिर से दोहराया कि UAE बातचीत, सहयोग और क्षेत्रीय एकीकरण के ज़रिए क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अल हामेली ने इस बात पर ज़ोर दिया कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा को नुकसान पहुँचाने वाले क्षेत्रीय तनावों को देखते हुए, ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार, कमर्शियल लेन-देन और वित्तीय लेन-देन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। अल हामेली ने इस बात पर ज़ोर दिया कि UAE अंतरराष्ट्रीय कानून और सर्वोच्च वैश्विक मानकों के अनुरूप, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली की अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

क्या फिर शुरू होगा भीषण युद्ध?

अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्ध में भीषण तबाही का मंजर दिख था। ईरान से देश की ओर दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। हालांकि दोनों ही मिसाइलें जाकर समुंद्र में गिरी। वहीं अब यूएई का कहना है कि वह पूरी तरह से तैयार है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हुए है कि क्या एक बार फिर भीषण युद्ध होने जा रहा है।

क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नहीं बनी है। वहीं अब इसमे यूएई की एंट्री हो चुकी है। हालांकि अब देखना दिलचस्प  होगा कि आने वाले दिनों में इसका क्या असर होता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 8, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026