---Advertisement---

खालिस्तानियों ने US के हिंदू मंदिर पर फिर साधा निशाना, बोर्ड पर लिखे गए भारत विरोधी नारे; देखें तस्वीर

US Hindu Temple Attack: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद से ही कट्टरपंथी खालिस्तानियों का रुख भारत व भारतवासियों के प्रति बदला नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 5, 2024 10:36 पूर्वाह्न

US Hindu Temple Attacked
Follow Us
---Advertisement---

US Hindu Temple Attacked: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद से ही कट्टरपंथी खालिस्तानियों का रुख भारत व भारतवासियों के प्रति बदला नजर आ रहा है। बीते दो सप्ताह पहले ही अमेरिका (US) के कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ कर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। अभी इस मामले को लेकर कार्रवाई का क्रम जारी था तब तक एक और चौकाने वाला मामला सामने आ गया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार खालिस्तानियों मे एक बार फिर अमेरिका के हेवर्ड शहर में स्थित विजय शेरावाली मंदिर को निशाना बनाया है और मंदिर की बोर्ड पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं। इसकी तस्वीर हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई है और इस संबंध में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।

मंदिर के बोर्ड पर लिखे देश विरोधी नारे

अमेरिका के हेवर्ड शहर में स्थित विजय शेरावाली मंदिर को खालिस्तानियों द्वारा निशाना बनाया गया है। इस क्रम में मंदिर के बोर्ड पर पीएम मोदी के साथ भारत विरोधी नारे भी लिखे गए। वहीं कट्टरपंथियों ने बोर्ड पर काली स्याही से खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन भी लिख डाले हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फाउंडेशन की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर इस कृत्य की निंदा की गई है। फाउंडेशन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वह मंदिर के नेताओं और अल्मेडा पुलिस विभाग और नागरिक अधिकार प्रभाग के संपर्क में रहकर उचित कार्रवाई की मांग कर रहा है।

स्वामीनारायण मंदिर पर भी साधा था निशाना

अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने का ये कोई पहला मामला नही है। इससे पूर्व लगभग दो सप्ताह पहले ही कैलिफोर्निया शहर में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई थी और साथ ही मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। इस पूरे प्रकरण के बाद फाउंडेशन की ओर से मामले की शिकायत स्थानिय प्रशासन से की गई थी जिसेक बाद मामले की जांच शुरू कर कार्रवाई के आश्वासन दिए गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 4, 2026

Punjab News

अप्रैल 4, 2026

Rashifal 5 April 2026

अप्रैल 4, 2026

Asim Munir

अप्रैल 4, 2026

Rain Alert 5 April 2026

अप्रैल 4, 2026

कल का मौसम 5 April 2026

अप्रैल 4, 2026