---Advertisement---

US-Iran-Ceasefire हुआ फुस्स, लेबनान पर हमले से ईरान हुआ आगबबूला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आया लेटेस्ट अपडेट, जानें सबकुछ

US-Iran ceasefire फेल होने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। लेबनान के हमले से ईरान भड़क उठा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 9, 2026 11:25 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 9, 2026 5:57 अपराह्न

US-Iran-Ceasefire
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran-Ceasefire: बीते दिन अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद दुनिया के कई देशों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि इसके कुछ घंटे बाद इसकी पोल खुल गई। इजरायल द्वारा लेबनान पर दनादन हमले के बाद ईरान आगबबबूला हो गया और एक शीर्ष अधिकारी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की मांग की । ईरान की तरफ से इस हमले के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। इसके साथ ही मीडिएटर के तौर पर काम कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने एक्स हैंडल पर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद अब कहा जा रहा है क्या सीजफायर एक जुमला था। आईए समझते है इसके मायने।

इजरायल ने ईरान पर दनादन दागी मिसाइल

इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि दस मिनट के भीतर, भारतीय रक्षा बल ने ऑपरेशन रोरिंग लायन की शुरुआत के बाद से लेबनान में सबसे बड़ा समन्वित हमला अंजाम दिया। इस हमले में बेरूत, बेका और दक्षिणी लेबनान में स्थित 100 से अधिक हिज़्बुल्लाह मुख्यालयों, सैन्य ठिकानों और कमान एवं नियंत्रण केंद्रों को निशाना बनाया गया।

जिनमें शामिल हैं – आतंकी हमलों की योजना बनाने वाले खुफिया कमान केंद्र और केंद्रीय मुख्यालय। मिसाइलें दागने के लिए जिम्मेदार सैन्य साजो-सामान और नौसैनिक ठिकाने। हिज़्बुल्लाह की विशिष्ट इकाइयों – रादवान फोर्स और हवाई इकाई की संपत्तियां।

हमले के बाद ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज – US-Iran-Ceasefire 

बता दें कि हमले के बाद ईरान के एक शीर्ष अधिकारी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की मांग की थी, जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “लेबनान के खिलाफ ज़ायोनी आक्रमण के जवाब में, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों का आवागमन तुरंत रोका जाना चाहिए,

और एक कठोर और निर्णायक हमले के साथ, हमें इस क्षेत्र के हिंसक कुत्तों और कैंसर की तरह फैलने वाले इन तत्वों को उनके विध्वंसकारी कार्यों से रोकना होगा। लेबनानी लोगों ने हमारे लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है, और हमें उन्हें एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। या तो सभी मोर्चों पर युद्धविराम हो या किसी भी मोर्चे पर नहीं”। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह उठने लगा कि क्या सीजफायर फुस्स हो चुका है। वहीं अब इस मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026