---Advertisement---

Carolina News: एक ख्वाहिश ऐसी भी, जब मां-बाप ने करवाई 10 साल की बेटी की शादी, कहानी सुनकर भावुक हो जाएंगे आप

Carolina News: अमेरिका के उत्तरी कैरोलाइना की रहने वाली एमा एडवर्ड्स की शादी उसके बॉयफ्रेंड से माता-पिता ने खुशी-खुशी करवाई। एमा सिर्फ 10 साल की थी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 9, 2023 4:36 अपराह्न

Carolina News
Follow Us
---Advertisement---

Carolina News: कहते हैं की जब इंसान मौत नजदीक होती है तो उसकी आखिरी इच्छा या ख्वाहिश जरूर पूरी करनी चाहिए। फिर चाहे वो कितनी ही विचित्र क्यों न हो। ऐसी ही एक अजीबोगरीब ख्वाहिश का मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना से सामने आया है। यहां मां-बाप ने अपनी 10 साल की बेटी की ख्वाहिश के चलते उसकी शादी कर दी।

मां-बाप ने पूरी की अंतिम ख्वाहिश

जी हां, सही सुना आपने। यहां रहने वाली एक लड़की ने मरने से पहले अपने माता-पिता से एक ऐसी ख्वाहिश पूरी करने को कहा, जिसे सुन सभी परिजन हैरान रह गए। लेकिन, कहते हैं की मां-बाप अपनी औलाद के सामने हर बार बेबस हो जाते हैं। अपनी बेटी के चंद पलों की खुशी के लिए मां-बाप ने लड़की की इच्छा मान ली और उसकी शादी उसी के बॉयफ्रेंड से करवा दी।

शादी के कुछ दिनों बाद हो गई मौत

यहां दुख की बात यह है की शादी के कुछ दिनों बाद ही लड़की चल बसी। जिस बेटी की शादी पर सभी परिजन कुछ दिनों पहले तक खुशी मना रहे थे, वे अब लड़की के जाने के गम में हैं।
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के उत्तरी कैरोलाइना की रहने वाली एमा एडवर्ड्स को लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (Acute lymphoblastic leukaemia) नाम की बिमारी थी। ये एक प्रकार का कैंसर है, जो अक्सर बचपन में होता है।

एमा में इस कैंसर के लक्षणों का पता अप्रैल 2022 में चला था। जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। क्योंकि ये कैंसर लाइलाज है, ऐसे में कुछ महीनों पहले डॉक्टरों ने इस पर जवाब दे दिया था की अब एमा के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।

एमा ने अपने प्रेमी से रचाई थी शादी

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में एमा की मां एलिना ने बताया कि उनकी बेटी से मरने से पहले उनसे अपने 10 वर्षीय प्रेमी डैनियल मार्शल क्रिस्टोफर विलियम्स जूनियर से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने ये बात घर के अन्य परिजनों को बताई। पहले तो सब हैरान रह गए, लेकिन बाद में सभी ने एमा के सपने को साकार करने का फैसला लिया।

इसके बाद एमा के प्रेमी डैनियल के अभिभावकों से बात की गई और वे इस शादी के लिए मान गए। इसके बाद 29 जून को धूमधाम से दोनों की शादी करवाई गई। लेकिन, एमा की ये खुशी ज्यादा दिन नहीं टीक पाई और 11 जुलाई को एमा की मौत हो गई। एमा की मौत से उसके परिजन अभी तक नहीं उभर पाए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल रही एमा की कहानी

ये कहानी इतनी भावुक है की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग एमा और उसके माता-पिता के फैसले को की काफी सरहाना कर रहे हैं। लेकिन, ये सुनने के लिए अब एमा इस दुनिया में नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026