Aligarh Viral Video: पुलिस की रेड का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर ताला तो लगा दिया लेकिन उन्होंने नहीं सोचा होगा कि उनके जाते ही बंद स्पा से भी लड़कियां निकल कर फरार होगी। जी हां, अलीगढ़ वायरल वीडियो ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है जहां ताला लगने के बाद भी झुंड में लड़कियां रफूचक्कर होती हुई नजर आ रही है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या है यह हैरान कर देने वाला मामला।
Aligarh Viral Video में देखें कैसे लड़कियों ने पुलिस को दिया चकमा
“ये चोर-लुटेरी नही भाग रही है”
UP- अलीगढ़ के रॉक लक्जरी स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा था. सेंटर को बंद करा दिया था. जैसे ही पुलिस मुड़कर आगे बढ़ी, एक बंदे ने स्पा सेंटर का लॉक खोला और उसमें से बोरिया बिस्तर लेकर कई लड़कियां निकलकर तितर-बितर हो गयी. pic.twitter.com/xaCy0wbYMv
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) August 22, 2026
वीडियो की बात करें तो कहा जा रहा है कि स्पा सेंटर में पुलिस की रेड के बाद उसे बंद करवा दिया गया था। ताला लगने के बाद जैसे ही पुलिस टीम मौके से हटती है तो पीछे के दरबार से लड़कियां अपना सामान लेकर मौके से फरार होती हुई नजर आती है। अब इस वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। जहां रेड तो पूरी हो गई लेकिन इसके बाहर असली ड्रामा कुछ और हुआ जिसके बारे में शायद पुलिस ने सोचा भी नहीं होग अपना बोरिया बिस्तर उठाकर सड़कों पर लड़कियां भागती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे को ढक रखा है ताकि उनकी पहचान उजागर ना हो सके।
पुलिस ने अलीगढ़ वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट
@hindipatrakar X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है जहां बताया गया कि यह चोर लुटेरी नहीं भाग रही है। उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के पास सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा था। स्पा को बंद कर दिया था जैसे ही पुलिस मुड़कर आगे बढ़ी। एक बंदे ने स्पा सेंटर का लॉक खोला और उसमें से बोरिया बिस्तर लेकर कई लड़कियां निकलकर तितर बितर हो गई। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अलीगढ़ पुलिस ने कहा है कि “स्थानीय पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई।”
वीडियो को फिलहाल 5000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इंटरनेट पर यह ट्रेंड में है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







