---Advertisement---

Barabanki Viral Video: LPG सिलेंडर से दुखी दूल्हे ने शादी से पहले रखीअजीब शर्त, देखें फिर दुल्हन ने क्या किया?

Barabanki Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है। वो दुल्हन को विदा कराने से पहले एक ऐसी शर्त रख देता है। जिसके कारण उसका वीडियो वायरल हो जाता है।  दूल्हा लंबे समय से LPG सिलेंडर की परेशानी को झेल रहा है। दूल्हे की अजीब शर्त पर दुल्हन का रिएक्शन अब काफी चर्चा में बना हुआ है। ये घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2026 12:43 अपराह्न

Barabanki Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Barabanki Viral Video: खाड़ी देशों में इस समय युद्ध चल रहा है। जिसके कारण पूरी दुनिया को तेल और गैस की समस्या झेलनी पड़ रही है।  अमेरिका, ईरान और इजरायल की इस लड़ाई का असर कुछ समय भारत में भी दिखा। इसी से परेशान एक दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन के सामने एक ऐसी शर्त रख दी है। जिसके कारण अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी करने से पहले दूल्हे ने दुल्हन के सामने अजीब शर्त रखते हुए कहा कि, क्या तुम चूल्हे पर खाना बना सकती हो?   इसके बाद दुल्हन का ऐसा रिएक्शन आया। जिसे देख लोग दंग है। ये घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की है।

LPG से त्रस्त दूल्हे ने विदाई से पहले रखी अजीब शर्त

गैस से त्रस्त दूल्हे के फनी वायरल वीडियो को Narendra Pratap नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ की मामले की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है,  ‘यूपी- बाराबंकी के अशोक दूल्हा बने। उन्होने दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त रख दी। दूल्हा- गैस ना मिले तो चूल्हे पर खाना बना पाओगी?

देखें वीडियो

दुल्हन- हां बना लेगें इसके बाद हुई शादी और दुल्हन की विदाई। अशोक ने पिछले दिनों LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों बिताये है।’ वीडियो में दूल्हा बेझिझक होकर अपनी बात लोगों के सामने रख रहा है। वो चाहता है कि, अगर भविष्य में गैस सिलेंडर ना मिला तो उसकी बीवी चूल्हे पर खाना बनाकर उसका पेट तो भर देगी।  वहीं, दुल्हन भी स्थिति को समझते हुए अपने दूल्हे की इस शर्त को मान लेती है और चूल्हे पर खाना बनाने का वादा करती  है।  यूपी के बाराबंकी का अब यही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Barabanki Viral Video देख क्या बोले लोग?

बाराबंकी के इस दूल्हे और उसकी सोच को देख लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। इस वायरल वीडियो को एक्स पर 29 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 29000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के फनी कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आज कल के महंगाई के दौर में यह शर्त बहुत ही व्यावाहिरक और जरुरी लगती है’। दूसरा लिखता है , ‘भाई ने जो शर्त रखी वो बेहद दिलचस्प है, क्योंकि आज के समय में घर चलाना आसान नहीं होता है’। तीसरा लिखता है, ‘क्या लोग खाना बनवाने के लिए शादी करते हैं ? अरे भाई इससे अच्छा थोड़ा कमाओ और मेड रख लो अगर खाना बनवाने के लिए शादी करने के बजाय ! बाकी अपना हाथ जगन्नाथ ही ठीक हैं ! ‘  इस वीडियो के देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Roorkee Viral Video

अप्रैल 29, 2026

Lucknow News

अप्रैल 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 29, 2026

Viral Video

अप्रैल 29, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 29, 2026