---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: गाड़ी टच होने पर भड़की महिला ने ऑटो ड्राइवर का बनाया भूत, बीच सड़क बरसाई चप्पल तो क्या कह रहे लोग

Bengaluru Viral Video: महिला बेंगलुरु की सड़क पर सरेआम ऑटो ड्राइवर पर चप्पल की बरसात करती हुई नजर आई। ऐसे में क्या कह रहे हैं यूजर्स। आइए देखते हैं रोड क्लेश का यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2025 5:44 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: आजकल सड़कों पर आए दिन रोडरेज के मामले देखने को मिलते है जब छोटी सी बात पर लोग मारने मरने पर उतारू हो जाते है। इन विवादों में महिलाएं भी पीछे नहीं है और ऐसा कुछ मामला Bengaluru में सामने आया जहां एक ऑटो ड्राइवर और महिला के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। बीते कुछ समय से बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवरों के कई मामले सामने आए जिसमें काफी विवाद देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक हालिया बेंगलुरु वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो से महिला की गाड़ी टच होने पर विवाद हुआ और इतना बढ़ गया कि महिला ने चप्पल निकाल कर ऑटो वाले की पिटाई कर दी।

Bengaluru Viral Video में सरेआम ऑटो ड्राइवर के साथ बदतमीजी की हदें पार करती दिखी महिला

https://twitter.com/karnatakaportf/status/1928805122705875324

बेंगलुरु वायरल वीडियो में महिला का कहना है कि ऑटो वाले ने उसी गाड़ी ठोक दी और जब बहस शुरू हुई तो ऑटो ड्राइवर ने बदतमीजी की और गालियां भी दी। वहीं ऑटो ड्राइवर का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है और महिला उससे बिना किसी वजह के लड़ रही है। घटना के वक्त जब ऑटो ड्राइवर ने महिला का वीडियो बनाने की कोशिश की तो महिला का पारा चढ़ गया और उसने अपनी चप्पल उतार पर ऑटो वाले की धुनाई कर दी। इस बीच महिला फोन लगा कर ऑटो ड्राइवर की शिकायत करती भी नजर आई। जब स्थानीय लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तो महिला ने कहा कि वो ऑटो ड्राइवर की साइड लेने को कोशिश न करें और सारी गलती ऑटो ड्राइवर की ही है।

बेंगलुरु वायरल वीडियो को देखने के बाद आखिर क्या बोल रहे हैं यूजर्स

Bengaluru Viral Video में बोलने के लहजे से लग रहा है कि महिला किसी बाहरी राज्य की है और बीते की मामलों में इस तरह की बहस को स्थानीय बनाम बाहरी बनाकर भी खूब उछाला गया है। यूजर्स ने भी इस Video पर अपनी राय रखी है और छोटे से विवाद को इतना बड़ा बनानें पर महिला की गलती निकाली है। कई यूजर्स का कहना है कि लोग बहुत जल्दी अपना आपा खो देते है और सड़कें जंग का मैदान बन जाती है।अब इस मामले में असल गलती किसकी है ये तो साफ नहीं हो पाया है । कुछ यूजर्स का कहना है कि बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर काफी गुंडई से पेश आते है तो कुछ ने कहा कि अगर किसी पुरुष ने महिला को चप्पल निकाल कर पीटा होता तो वो अब तक जेल में होता।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026